हापुड़

हरियाणा के बाद अब यूपी उपचुनाव की बारी… तैयारियों में जुटे Jayant Chaudhary

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी ने हरियाणा उपचुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में आने वाले उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा यूपी में दस सीटों पर चुनाव जीत जाएगी। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2024, 9:56 AM IST
Jayant Chaudhary

Jayant Chaudhary: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि यूपी में दस सीटों पर होने वाला उपचुनाव हरियाणा की तरह ही जीतेंगे। उन्होंने कहा महात्मा गंगादास का साहित्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। उनके विचार और लेखन को स्कूली व्यवस्था में पाठ्यक्रम के रूप में जोड़ने के लिए मंत्रालय के विशेषज्ञों को बुला सलाह की जाएगी।

‘किसानों को अच्छा लाभ दिलाना हमारा प्रयास’

दरअसल, जयंत चौधरी कुचेसर चौपला में महात्मा गंगादास की स्मृति में आयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव और किसान की समस्याओं पर बात की। जयंत चौधरी ने कहा, “किसानों की समस्याओं पर हमेशा हमारी नजर रहती है। किसानों को अच्छा लाभ दिलाना हमारा प्रयास है।”

जयंत चौधरी ने की ओलंपिक अंडर-19 में गोल्ड विजेता रितिका की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, “महात्मा गंगादास की स्मृति में हर साल कुचेसर चौपला पर दंगल होता है। इसमें पूरे देश के खिलाड़ी शिरकत करने आते हैं।” उन्होंने ओलंपिक में अंडर-19 में भारत को गोल्ड दिलाने वाली रितिका हुड्डा की प्रशंसा करते हुए कहा, “रितिका भी दंगल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंची हैं। वहीं, रितिका हुड्डा ने कहा लड़कियां खेलकूद में आगे बढ़ रही हैं। परिजन साथ दें।”

Updated on:
13 Oct 2024, 9:56 AM IST
Published on: