हरदा

harda news : चाचा के घर में दफ़न था 5 साल का बच्चा, रात 2 बजे पुलिस ने निकाला शव

body of missing boy found in sirali : हरदा के सिराली क्षेत्र में लापता बालक का मिला शव, 7 दिनों से था गायब, जगह जगह ढूंढ रहे थे लोग
2 min read
Aug 18, 2026
bhopal shyamla hills murder case
bhopal shyamla hills murder case- photo source @Patrika File Photo

harda : हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां के एक घर से एक बच्चे का शव मिला। एक सप्ताह से लापता 5 साल के बालक का शव उसके चाचा के घर में ही दफन मिला। पुलिस ने हत्या की शंका के आधार पर चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

एक ग्रामीण ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वह तभी से जेल में बंद है। उसका 5 साल का बेटा और बेटी उसके चाचा के पास रह रहे थे।

बच्चों के बड़े चाचा उन्हें अपने साथ ले गए लेकिन कुछ ही दिन बाद दोनों को वापस ले आया

बीच में पता चला कि चाचा बच्चों से मारपीट करता है। इसलिए बच्चों के बड़े चाचा उन्हें अपने साथ ले गए लेकिन कुछ ही दिन बाद छोटा चाचा दोनों को वापस ले आया। इस बीच बालक एक हफ्ते तक किसी को दिखाई नहीं दिया। उसके बड़े चाचा ने छोटे भाई से पूछा तो उसने मामा के घर जाने की बात कही। बच्चों के नाना से जानकारी जुटाई तो उन्होंने बालक के वहां आने से इनकार किया।

घर का बारीकी से निरीक्षण किया जिसमें एक गड्ढा खुदा हुआ दिखाई दिया

इधर गांव के लोगों ने चाचा के घर से दुर्गंध आने की बात बताई तब पुलिस को सूचना दी गई। रात 2:00 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का बारीकी से निरीक्षण किया जिसमें एक गड्ढा खुदा हुआ दिखाई दिया। थोडी से मिट्टी हटाने पर बच्चे का हाथ दिखाई दिया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया जो कंकाल में बदल चुका था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही यह सामने आएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वहीं आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया। सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि पूछताछ के लिए चाचा को हिरासत में लिया है। उसकी पत्नी गर्भवती थी इसलिए एक माह पहले ही वह डिलीवरी के लिए मायके चली गई थी। चाचा अकेला ही रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही यह सामने आएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई!

Updated on:
18 Aug 2026 11:37 am
Published on:
18 Aug 2026 11:37 am