18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

twisha case : गिरिबाला सिंह और समर्थ ने 20 लाख के लिए डाला दबाब, सीबीआई ने अब कसा शिकंजा

twisha sharma case : एक्ट्रेस मॉडल टि्वशा शर्मा केस में केंद्रीय जांच एजेंसी के चक्रव्यूह में उलझे आरोपी मां बेटे, चार्जशीट में गंभीर आरोप
2 min read
Google source verification
cbi increases complications in twisha sharma case

ट्विशा शर्मा केस- image patrika.com

twisha case : भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस टि्वशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआइ ने चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें स्पष्ट हो गया है कि शादी के 5 माह बाद मानसिक प्रताडऩा के कारण वह टूट गई। सीबीआई के अनुसार पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की क्रूरता और पैसों के लालच ने ट्विशा की जान ले ली। दोनों ने उसे आत्मघाती कदम के लिए उकसाया। टि्वशा शर्मा पर 20 लाख रुपयों के लिए दबाव डाला। उसके आखिरी शब्द थे-रो सकती न हंस सकती!

मां और ननद से शिकायत:

टि्वशा शर्मा ने मां और ननद जैसी करीबी रहीं रश्मि अब्रोल को पति समर्थ सिंह के व्यवहार की अनेक शिकायत कीं। अपने साथ हो रही मानसिक प्रताडऩा की बातें बताईं।

20 लाख के निवेश का बनाया दबाव

मामले में आरोपी ​गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पैसों के लिए दबाव डालने की बात लगातार नकारते रहे हैं पर चार्जशीट में स्पष्ट है कि दहेज के लिए टि्वशा को लगातार परेशान किया जाता रहा। उसके 20 लाख रुपए के शेयर निवेश की दोनों आरोपियों को जानकारी थी। टि्वशा पर इस राशि को पति-पत्नी के संयुक्त खाते में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था।

डॉक्टर को बताया कि गर्भपात के फैसले से पति नाराज

16 अप्रेल को टि्वशा को गर्भवती होने का पता चला। वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। 30 अप्रेल को उन्होंने गर्भपात का फैसला किया और 6 मई को एमटीपी की पहली डोज ली। इसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा गर्भ जारी रखने का दबाव बना रहे थे। टि्वशा ने डॉक्टर को भी बताया था कि पति और परिवार गर्भपात के फैसले से नाराज हैं।

मौत से पहले पांच दिनों तक मदद मांगी

7 मई से 12 मई तक टि्वशा लगातार अपनी मां और परिचितों से ससुराल से ले जाने की बात कहती रहीं। 9 मई को उन्होंने मां को बताया कि उनका दम घुट रहा है और वह भोपाल में नहीं रहना चाहतीं। इसी दिन रश्मि को भी उन्होंने पति के व्यवहार से परेशान होकर मोबाइल पर बेहद गंभीर संदेश भेजे।

12 मई को ससुराल में हुई थी संदिग्ध मौत

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के महज 5 महीने बाद ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसे लेकर मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच खासा विवाद हो गया।

ट्विशा शर्मा के मां पिता और भाई ने पति समर्थ सिंह व सास गिरिबाला सिंह पर बहन की दहेज के लिए हत्या करने और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। इधर ससुराल पक्ष का कहना था कि ट्विशा ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को पूरे केस की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।