15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां के साथ रहना चाहता था अद्वैत उपाध्याय, 8 दिन बाद शिवगंगे पहाड़ियों में बंद की तलाश

advait upadhyay goes missing in shivganga hills : सर्च ऑपरेशन बंद कर पुलिस ने शुरु की टेक्निकल जांच, इंदौर के अद्वैत उपाध्याय शिवगंगे पहाड़ियों में लापता
2 min read
Google source verification
advait upadhyay

advait upadhyay (Photo Source - Patrika)

advait upadhyay : इंदौर के रहनेवाले अद्वैत उपाध्याय कर्नाटक की शिवगंगे पहाड़ियों में लापता हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने 100 घंटे से ज्यादा सर्च ऑपरेशन चलाया। अद्वैत का मोबाइल पुलिस को शांताला में मिल गया था। आठ दिनों के बाद भी पुलिस और रेस्क्यू टीमों को अद्वैत का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन बंद कर टेक्निकल जांच शुरु कर दी है। इस बीच अद्वैत उपाध्याय का भविष्य का प्लान सामने आया है। वह अपनी मां के साथ इंदौर में ही रहना चाहता था।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग के साथ फोरेंसिक टीम भी जुटी रही

शिवगंगा में अद्वैत उपाध्याय को तलाशने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग के साथ फोरेंसिक टीम भी जुटी रही। दुर्गम जंगल को ड्रोन कैमरों से खंगाला गया। अद्वैत उपाध्याय को खतरनाक ढलानों और चट्टानी इलाकों में खोजने के लिए ‘स्पाइडर मैन’ के नाम से विख्यात कर्नाटक के पर्वतारोही ज्योति राज उर्फ कोठी राज की टीम ने भी कोशिश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस अब तकनीकी जांच पर फोकस कर रही

विभिन्न एजेंसियों के 100 से ज्यादा लोग भी जब अद्वैत उपाध्याय का सुराग नहीं लगा सके तो अंतत: सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। पुलिस अब तकनीकी जांच पर फोकस कर रही है। अद्वैत के पासपोर्ट की जांच की जा रही है और उसकी विदेश यात्राओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य पहलुओं से भी केस की पड़ताल की जा रही है।

अद्वैत उपाध्याय की भविष्य की प्लानिंग

इस बीच अद्वैत उपाध्याय की भविष्य की प्लानिंग सामने आई है। परिजनों के अनुसार का वह अपनी मां के साथ रहना चाहता था। इसके लिए अद्वैत ने इंदौर शिफ्ट होने का भी प्लान कर रखा था। वह किसी भी हाल में मां को अकेली नहीं रहने देना चाहता था। अद्वैत उपाध्याय की अगले साल शादी करने की भी योजना थी। कई दिन बीत जाने पर परिजन अब उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

शांताला ड्रॉप के पास मिला अद्वैत का मोबाइल

पुलिस ने अद्वैत के लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री के आधार पर जांच का एंगल बदल दिया है। बेंगलुरु में रहनेवाली उसकी मंगेतर से भी नई जानकारियां ली जा रहीं हैं। अफसरों के अनुसार अद्वैत ने ट्रेकिंग पर जाने से पहले मंगेतर को मोबाइल पर दोपहर तक लौट आने की बात कही थी। बातचीत करते हुए वह बिल्कुल सामान्य लग रहा था। पुलिस को अद्वैत का मोबाइल शांताला ड्रॉप के पास मिला था।