हरदा

Harda news: ‘लक्ष्मी तुम्हें बताना था…’ 11 बजे फोन कॉल के बाद सबको रूला गई लक्ष्मी, भाई को पता था सच

Female student commits suicide: मंगलवार को पोस्टमार्ट के बाद लक्ष्मी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से परिवार में सभी लोग समझ नहीं पा रहे कि लक्ष्मी ने ऐसा क्यों किया...
2 min read
Jul 28, 2026
Female student commits suicide: घर सूना कर गई छात्रा लक्ष्मी (Photo Source - Patrika)
Female student commits suicide: घर सूना कर गई छात्रा लक्ष्मी (Photo Source - Patrika)

Harda news:मध्यप्रदेश के हरदा जिले में बीते दिन झकझोर देने वाली खबर सामने आई । जिले के गांव कांकरिया में रहने वाली 18 साल की छात्रा ने एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देर शाम शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिसे मर्चुरी में रखा गया है।

आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद परिवार वाले छात्रा का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करेंगे। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। किसी को यकीन ही नहीं हो रही है कि छात्रा ये कदम भी उठा सकती है। घटना के बाद मंगलवार को छात्रा के घर लोग एकत्रित हो रहे है।

भाई ने बताया सुसाइड का कारण

मृतका लक्ष्मी के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने इस साल कॉलेज में प्रवेश लिया था। तीन दिनों से वह कॉलेज भी जा रही थी लेकिन गांगला गांव का रहने वाला एक युवक उसकी बहन को लगातार फोन करके परेशान कर रहा था। बीते दिन सुबह भी करीब 11 बजे उसने फोन किया था। इसके बाद से लक्ष्मी काफी तनाव में आ गई थी। उसने इस बारे में किसी से कुछ बोला नहीं था लेकिन वह डर गई थी। मगर उसने माता-पिता को इस बारे में कुछ नहीं बताया और दोपहर को घर पर अकेले रहने के दौरान खुद को आग लगाकर जान दे दी। भाई ने पुलिस से कहा कि उसकी बहन को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करने वाले युवक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि भाई बाद में यही बोल रहा कि लक्ष्मी को सबको सच बताना था।

आरएस तिवारी, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना, हरदा का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा है। मंगलवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर परिजनों के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ये है पूरा मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव कांकरिया में दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक 18 वर्षीय लक्ष्मी पिता कड़वा ठाकरे ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भिजवाया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता कड़वा ठाकरे दोपहर को हरदा में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए थे। वहीं उनकी पत्नी और बेटी मजदूरी करने के लिए गई थी। वहीं उनका बेटा स्कूल गया हुआ था।

इस दौरान उनकी बेटी लक्ष्मी ठाकरे (18) घर पर अकेली थी। दोपहर 3.30 बजे उसने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया और आग लगा ली। जिसमें वह करीब 80 प्रतिशत झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत गई। जब शाम 4 बजे उसका भाई स्कूल से घर लौटा तो घर के आंगन में लक्ष्मी जली हालत में पड़ी मिली। जिस पर उसने चीख-पुकार मचा दी। यह सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और घटना को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत मृतका के परिजनों को घटना की सूचना देकर बुलाया। वहीं सिविल पुलिस लाइन पहुंची और डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची।

Updated on:
28 Jul 2026 11:07 am
Published on:
28 Jul 2026 11:03 am