हरदा

एमपी में भाजपा नेता को 3 घंटे तक बांधकर पीटा, कांग्रेस नेता समेत 4 पर केस दर्ज

MP NEWS: भाजपा नेता ने बताया 'कार में जबरदस्ती बैठाकर खेत के मकान पर ले गए जहां बांधकर 3 घंटे तक मारपीट की..'
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2025, 4:43 PM IST
HARDA

MP NEWS: मध्यप्रदेश के हरदा में एक भाजपा नेता को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता समेत 4 लोगों पर मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित भाजपा नेता के मुताबिक कांग्रेस नेता व उसके साथी उसे कार में जबरदस्ती बैठाकर ले गए और खेत में बने मकान में बांधकर उसके साथ 3 घंटे तक मारपीट की। इतना ही नहीं बेटे को फोन कर बुलाया और आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु प्रसाद ठाकुर के साथ मारपीट की ये घटना हुई है। विष्णु प्रसाद ठाकुर ने बताया कि 28 फरवरी को जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर अपने तीन साथियों के साथ कार से आए और गाली गलौच करते हुए उस जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने खेत पर ले गए। खेत में बने मकान में हाथ पैर बांधकर चारों ने करीब 3 घंटे तक मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने विष्णु प्रसाद के बेटे को फोन कर कहा कि तुम्हारे पिता हमारे पास हैं इन्हें ले जाओ और जब बेटा पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के बेटे ब्रजेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।


वहीं हरदा कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष और लक्ष्मी नारायण ठाकुर की पत्नी प्रमिला ठाकुर ने इस पूरी घटना को लेकर कहा है कि विष्णु प्रसाद उनके पति को ब्लैकमेल करता है। 4 महीने पहले विष्णुप्रसाद के कहने पर पति पर झूठा केस दर्ज किया गया था। पति ने उसे बातचीत करने के लिए बुलाया था तब विष्णु और उसके बेटे ने मारपीट शुरू कर दी और फिर मेरे पति ने भी मारपीट की ।

Updated on:
2 Mar 2025, 4:43 PM IST
Published on: