हरदोई

प्यार में धोखा इसलिए ‘ठोका’! हत्या के बाद बोला पति- घर पर पड़ी है पत्नी की लाश जाकर…

Crime News: पत्नी की हत्या के बाद पति पुलिस स्टेशन पहुंचा। इस दौरान उसने पुलिस से कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। जानिए, पूरा मामला क्या है?

2 min read
Jan 31, 2026
पति ने की पत्नी की हत्या। फोटो सोर्स-Video Grab

Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें

‘यहां से जाओ पापा के सुई लग रही है’, पति के पैर पकड़े और पत्नी ने प्रेमी से कटवा दी गर्दन

Hardoi News: पति ने की पत्नी की हत्या

आरोपी ने थानेदार से कहा साहब, '' मेरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए मैंने उसे मार डाला। उसकी लाश घर में पड़ी है। जाकर देख लें।"

Hardoi Crime: प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी

यह बात सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे साथ लेकर उसके घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि महिला का शव घर के अंदर पड़ा हुआ है। यह पूरा मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र का है। ये घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि 13 जनवरी को महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 दिन बाद महिला को बरामद किया था और उसे उसके पति के साथ भेज दिया गया था। उस समय महिला ने पति के साथ ही रहने की सहमति जताई थी।

UP Crime: आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Uttar Pradesh News: विस्तार से जानिए पूरा मामला

दरअसल, रायपुर गुलरिया निवासी नवीन शुक्ला (28) की शादी करीब 7 साल पहले सुरजीपुर गांव की रहने वाली अंजू शुक्ला (25) से हुई थी। पिछले 5 सालों से नवीन अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। अंजू के पिता सुरेश पांडेय की पहले ही मौत हो चुकी थी और परिवार में कोई बेटा नहीं था। अंजू के नाम करीब 35 बीघा जमीन थी, जिसकी देखरेख नवीन ही करता था। दंपती के 2 छोटे बच्चे भी हैं।

UP Crime: पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

आरोपी नवीन शुक्ला ने पुलिस को बताया कि अंजू का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। 13 जनवरी को अंजू अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसी दिन ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Uttar Pradesh Crime: चोरी-छिपे अपने प्रेमी से मिलती थी पत्नी

करीब 6 दिन बाद, 19 जनवरी को पुलिस ने अंजू को बरामद किया। नवीन के मुताबिक, पुलिस ने अंजू से पूछा था कि वह किसके साथ रहना चाहती है, जिस पर उसने पति के साथ रहने की बात कही। इसके बाद नवीन पत्नी को लेकर घर लौट आया। शुरुआती कुछ दिन सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। नवीन का आरोप है कि अंजू चोरी-छिपे अपने प्रेमी से मिलती थी। शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ गई। गुस्से में आकर नवीन ने अंजू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Uttar Pradesh News: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे कांग्रेस छोड़ चुके दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी? बोले- 5 सालों से मन था बेचैन; 2 दिनों में….

Also Read
View All

अगली खबर