हरदोई

तीन सालों तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती कर प्रेमी भाग गया

तीन सालों तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती कर प्रेमी भाग गया
2 min read
Jun 16, 2018
crime
तीन सालों तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती कर प्रेमी भाग गया

हरदोई. जिले में लव, सेक्‍स और धोखे की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पहले एक लड़के ने लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार किया। साथ जीने मरने की कसमें खाई। उसका विश्वास जीतकर उसे घर से भगा ले गया। तीन सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब प्रेमिका गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया।


शुक्रवार को एएसपी के पास पहुंची पीड़िता ने पूरी घटना बताई। एएसपी ने बघौली पुलिस को एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना बघौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से बीकापुर निवासी युवक ने प्यार का इजहार किया।

दोनों दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिलने लगे। युवक ने साथ जीने मरने की कसमें खाई और युवती को घर से भगा ले गया। लुधियाना में युवक ने उसे तीन साल तक पत्नी बनाकर रखा और शारीरिक संबंध भी बनाए।

जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई। जब उसने इस बात की जानकारी युवक को दी तो उसे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और वह घर छोड़ कर ही फरार हो गया। जैसे-तैसे वह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी कहानी बताई। इसके बाद लड़की घटना के बाबत प्रार्थना पत्र लेकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह के पास गई। एएसपी ने मामले में सत्यपाल के विरुद्ध एफआइआर के आदेश कर दिए है।

Published on:
16 Jun 2018 04:49 pm
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता