10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात फेरे लेकर दुल्हन हुई विदा, रास्ते में ही हो गई उल्टियां.. अौर फिर

कार से उतर कर प्रेमी संग बाइक पर चली गई दुल्हन..  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 16 Jun 2018, 11:22 AM IST

wedding

सात फेरे लेकर दुल्हन हुई फिदा, रास्ते में ही हो गई उल्टियां.. अौर फिर

सुलतानपुर. लड़की की मर्जी के खिलाफ घर वालों को शादी कराना तब भारी पड़ गया जब दुल्हन विदा होकर खुशी- खुशी बारातियों के साथ ससुराल जा रही थी तभी वह बहाना बनाकार प्रेमी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। जी हां ये कोई फिल्म की कहानी नहीं है। ये हकीकत है। मामला है कोतवाली देहात क्षेत्र का। जहां धूमधाम से बैंड बाजा के साथ दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए और दुल्हन विदा हुई। कुछ देर के सफ़र के बाद दुल्हन ने तबियत थोड़ी ख़राब होने की शिकायत की, कहा, "सर दर्द बढ़ गया है और जी मितला रहा है।" ये कह कर उसने कार रुकवाई, गाड़ी से बाहर निकलते ही उसने किसी से फ़ोन पर बात की। सुबह १० बजे के करीब दुल्हन ने कार रुकवाई। दूल्हा भी अपनी नई नवेली पत्नी की मदद के लिए कार से बाहर निकला अौर उसके साथ खड़ा हो गया, लेकिन दुल्हन ने उसे गाड़ी में ही बैठे रहने की सलाह दी। उसकी बात सुनते ही दूल्हा जाकर कार में ही बैठ गया।


पांच मिनट, दस मिनट। टाइम बीतता गया। थोड़ी ही देर में हेलमेट पहने उसके प्रेमी ने वहां बाइक रोकी। दुल्हन आगे बढ़ी और बाइक पर बैठ गयी। दुल्हन को बैठा कर प्रेमी बाइक लेकर फुर्र हो गया। किसी की समझ में कुछ नहीं आया। सब देखते रह गए। दूल्हा और बाराती सब देखकर दंग रह है। लोगों की आंखे फटी रह गई।

दुल्हन का प्रेमी पड़ोस के गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। हैरान परेशान दूल्हा और बाराती और घराती प्रेमी के घर जा पहुंचे। पुलिस को भी फोन कर बुलाया गया। दुल्हन के घर वालों ने प्रेमी पर उसके अपहरण करने का आरोप लगाया है, लेकिन न तो अब तक दुल्हन और उसके प्रेमी का पता चला है न ही पुलिस ने कोई केस दर्ज किया है।