हरदोई

क्लासरूम में टीचर ने छात्रा से किया छेड़छाड़, रोते-रोते मां को बताया आपबीती, फिर प्रिंसिपल ऑफिस में मारपीट

यूपी के हरदोई में एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा से शिक्षक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को घटना बताई।

2 min read
Feb 14, 2026
चौथी की बच्ची से छेड़छाड़

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बहुत ही बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की एक छोटी लड़की के साथ टिचर ने कथित तौर पर गलत हरकत की। जब बच्ची की मां ने शिकायत की तो शिक्षक ने मां के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पूरे समाज के लिए चिंता का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें

क्या ज्यादा बढ़ गई दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई… BJP में अंदरूनी घमासान पर अखिलेश का वार!

परीक्षा के दौरान शुरू हुई घटना

11 फरवरी 2026 को स्कूल में परीक्षा चल रही थी। छोटी बच्ची पीछे की सीट पर बैठी थी। उसे ब्लैकबोर्ड ठीक से नहीं दिख रहा था। इसलिए वह आगे की सीट पर चली गई। इसी दौरान कक्षा में मौजूद शिक्षक पवन कुमार ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और अभद्र व्यवहार किया। मासूम बच्ची बहुत डर गई। वह समझ नहीं पाई कि क्या करे और किससे शिकायत करे। वह चुपचाप रह गई।

मां को बताई पूरी बात

दोपहर में जब बच्ची की मां उसे लेने स्कूल पहुंची तो बच्ची ने रोते हुए सारी घटना बता दी। मां का दिल टूट गया। वह गुस्से में सीधे प्रिंसिपल के पास गई और शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। प्रिंसिपल ने शिक्षक को बुलाया लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि प्रिंसिपल के कमरे में ही शिक्षक पवन कुमार ने बच्ची की मां के साथ हाथापाई की और उन्हें थप्पड़ भी मार दिया।

पुलिस में शिकायत और गिरफ्तारी

मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मां ने कोतवाली शहर थाने में लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी शिक्षक पवन कुमार को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। अब पुलिस जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई हो रही है।

स्कूल की जिम्मेदारी पर सवाल

वहीं इस घटना के बाद लोग स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों को कहा है कि स्कूल बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। लेकिन यहां बच्ची सुरक्षित नहीं रही। शिक्षक जैसे लोग, जिन्हें बच्चे गुरु मानते हैं, अगर ऐसे काम करें तो पेरेंट्स का भरोसा कैसे बनेगा? समाज में बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करनी होगी।

ये भी पढ़ें

Mukhtar Ansari shooter Murder: मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब की हत्या, हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Updated on:
14 Feb 2026 08:23 am
Published on:
14 Feb 2026 08:22 am
Also Read
View All

अगली खबर