हरदोई

हरदोई में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खंती में गिरी, कन्नौज बीजेपी नेता की मौत, पांच घायल

Hardoi road accident: हरदोई सड़क दुर्घटना में कन्नौज के भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल है ।घटना के समय सभी तिलक समारोह से वापसी कर रहे थे।
2 min read
May 08, 2026
एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Hardoi road accident, BJP leader dies: हरदोई में तेज रफ्तार कार मोड में अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।‌ डॉक्टरों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल है। घटना के समय सभी तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। मृतक और घायल कन्नौज के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना मल्लावां क्षेत्र की है।

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खाई में गिरी

उत्तर प्रदेश के हरदोई में के मल्लावां क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। कन्नौज के जसोदा निवासी भाजपा नेता प्रशांत त्रिपाठी तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सिधौली सीतापुर गए थे। जहां से सभी वापसी कर रहे थे। मल्लावां क्षेत्र के तेरवा कुल्ली मार्ग स्थित मटिया मऊ गांव के पास मोड़ में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

घायलों को कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मल्लावां पुलिस में राहत और बचाव कार्य चलाया और घायलों को कन्नौज स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रशांत त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम तिवारी, रमन तिवारी, निशांत अग्निहोत्री, बादल तिवारी, विकास पांडे गंभीर रूप से घायल है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतक प्रशांत त्रिपाठी के पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य

मृतक परिजनों के अनुसार मृतक प्रशांत त्रिपाठी के पिता गोपाल त्रिपाठी जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। प्रशांत त्रिपाठी स्वयं भाजपा नेता था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ पत्नी मानसी और चार वर्षीय बेटी कनिका का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published on:
08 May 2026 05:24 pm