हरदोई

हरदोई जिले के मूल निवासी हैं पश्चिम बंगाल के नये मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी, गांव में जश्न का माहौल

हरिकृष्ण द्विवेदी को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने पर उनके गृह जनपद हरदोई और पैतृक गांव में खुशी की लहर है
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jun 2021, 2:23 PM IST
ias_harikrishna_dwivedi.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
हरदोई. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय सोमवार को रिटायर हो गये। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अफसर हरिकृष्ण द्विवेदी (IAS Harikrishna dwivedi) को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त (west bengal chief secretary) किया गया है। अब तक वह बंगाल के होम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे। हरिकृष्ण द्विवेदी को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने पर उनके गृह जनपद हरदोई और पैतृक गांव में खुशी की लहर है।

1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस हरिकृष्ण द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं। शाहाबाद तहसील का कुंबरपुर बसीठ उनका गांव है। हालांकि, वर्तमान में गांव पर इनका कोई रिश्तेदार नहीं रहता है। इनके माता पिता लखनऊ में रह रहे हैं। हरिकृष्ण द्विवेदी की प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा हरदोई में हुई है। लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी करने के बाद फॉरेन सर्विसेज में चयन हुआ था। यहां कुछ दिन काम करने के बाद उनका आईएएस में चयन हुआ। कुंबरपुर बसीठ गांव के रवि द्विवेदी ने बताया कि हरिकृष्ण द्विवेदी काफी मिलनसार और गांव की चिंता करने वाले हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव बनाये जाने गांव में खुशी की लहर है।

Published on: