2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को मिलेंगे 30-30 लाख रुपये

सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में लिया गया फैसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 May 2021, 8:03 PM IST

yogi_adityanath_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) के दौरान जिन शिक्षक-कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई थी, यूपी सरकार उनके परिजनों को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। चुनाव आयोग की गाइडलाइन में बदलाव कर ड्यूटी पीरियड को 30 दिन माना जाएगा। सोमवार को यह फैसला कैबिनेट बाई सर्कुलेशन (yogi cabinet decisions) में किया गया।

योगी कैबिनेट में निराश्रित बच्चों को लेकर भी प्रस्ताव पास हो गया है। इसके तहत जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों या कमाई करने वाले अभिभावक को खोया है, उन्हें 4 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत अनाथ हुई लड़कियों की शादी के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। कक्षा 9 से ऊपर या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 साल तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप भी दिया जाएगा।

करीब 1200 कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा
बीते महीने यूपी पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारियों की मौत हो गई थी। लेकिन, सिर्फ तीन को ही मुआवजा देने की बात कही गई। लेकिन, अब नए फैसले से करीब 1200 कर्मचारियों के परिवार को 30-30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें : संघ व भाजपा की हर बैठक में अब यूपी चुनाव ही मुद्दा, सत्ता-संगठन में हो सकता है बड़ा बदलाव