हरदोई

पुलिस को देखते ही भागा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, तभी धांय से चली एक गोली और फिर… देखें वीडियो

हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर सिपाही की हत्या समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 35 से अधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम है...
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 1:13 PM IST
hardoi

हरदोई. हरदोई पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर ईनामी बदमाश को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गये बदमाश पर 25 हजार रुपये का ईनाम था। उस पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 35 मामले दर्ज हैं। हरदोई पुलिस ने मोस्टवांटेड स्तर के ईनामी बदमाश अमरपाल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बदमाश को ललकारा और रोकने की कोशिश की लेकिन, जब वह नहीं रुका तो पैर का निशाना साधकर गोली चला दी। पुलिस की गोली जब आरोपी के पैर पर लगी तो वो वहीं गिर पड़ा। पुलिस द्वारा चलाई गयी गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल बदमाश को पकड़ने के बाद पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आई, जहां उसकी गंभीर हालत को हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
आरोपी ईनामी बदमाश पर सिपाही की हत्या और हाल ही में एक वृद्धा की हत्या समेत एक दर्जन से अधिक मामले विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अमरपाल अपाचे बाइक से कोतवाली बिलग्राम इलाके में सांडी मार्ग पर पसनेर गांव की तरफ जा रहा था, तभी पुलिस की नज़र आरोपी पर पड़ी और मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने रोकने के लिए ललकारा, वह नहीं रुका तो पुलिस ने गोली चला दी। पैर में गोली लगने के बाद वो घायल होकर गिर गया। उसे गंभीर हालत में उसे बिलग्राम में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एसपी बोले- ईनामी हिस्ट्रीशीटर है पकड़ा गया बदमाश अमरपाल
पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर 35 केस की हिस्ट्रीशीट थी और वो लम्बे वक़्त से फरार चल रहा था। इस बदमाश की गिरफ्तारी मोस्टवांटेड स्तर की थी, जिसे मुठभेड़ में पुलिस ने घायल हालात में पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश बेनीगंज थाना क्षेत्र के भुसोली का निवासी है।

देखें वीडियो...

Published on: