UP: हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक दामाद ने 52 वर्षीय ससुर पर हॉकी से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे ससुर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु की है।
UP Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने मंदिर से आ रहे ससुर की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामला हनुमत धाम रामताल थाना क्षेत्र का है। शांहजहांपुर के अल्हागंज के विकास नगर मोहल्ला के अशोक कुमार उर्फ पिन्ने (52 वर्षीय ) अपनी बहन अलका के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाने गए थे।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में हथौड़ा गांव के पास दामाद मनमोहन ने दोनों भाई-बहन को रोक लिया और ससुर के ऊपर हॉकी से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। घायल गंभीर होकर अशोक कुमार सड़क पर गिर पड़े। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी दामाद फरार हो गया। आसपास के लोगों ने फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी मनमोहन मृतक अशोक कुमार का सगा दामाद बताया जा रहा है। हालांकि, अभी हत्या के पीछे क्या कारण था इसका पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पचदेवरा पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया है। मामले में थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया की आरोपी को पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकेगा। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।