हरदोई

Hardoi News : प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, अचानक पति को देख हुई हक्का-बक्का, किया ये कांड

Hardoi News : हरदोई से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां घर में प्रेमी को बुलाकर महिला रंगरेलियां मना रही थी। इसी दौरान अचानक पति घर आ गया। महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को गोली मार दी।

2 min read
Apr 09, 2023

हरदोई से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां घर में प्रेमी को बुलाकर महिला रंगरेलियां मना रही थी। इसी दौरान अचानक पति घर आ गया। पति ने जब पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा तो इसका विरोध दर्ज कराया। इससे बौखलाई पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति पर तमंचे से फायर कर दिया।

दरअसल, जब पति घर पर नहीं रहता था तो महिला अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती थी। यह क्रम लंबे समय से चल रहा था। इसी दौरान तीन दिन पहले पति अपनी बहन की ससुराल गया था। शनिवार सुबह वह अचानक वापस आ गया। घर में घुसते ही पति ने पत्नी को प्रेमी की बांहों में देख आग बबूला हो गया।

विरोध करने पर पति पर करवा दी फायरिंग
पति ने जब इसका विरोध किया तो पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। महिला के इस काम में उसके प्रेमी ने भी साथ दिया। प्रेमी ने महिला के पति पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह किसी तरह बच गया। इसके बाद पति ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यह मामला हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।

शुरू से ही सही नहीं रहा पत्नी का आचरण
पति ने पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया "उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को सफीपुर निवासी एक महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी का आचरण सही नहीं था। शुक्रवार को वह अपनी बहन की ससुराल गया था।

प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में मिली पत्नी
जहां से शनिवार सुबह घर लौटकर आया तो देखा कि उसकी पत्नी गांव तेरवा थाना बघौली निवासी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में लेटी थी। फटकार लगाने पर उसकी पत्नी हमलावर हो गई। इसके बाद में प्रेमी संग मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान उसके प्रेमी ने तमंचे से फायर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
09 Apr 2023 09:36 pm
Also Read
View All