31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी-उर्वशी रौतेला को CCPA का नोटिस, इस विज्ञापन में फंसे ये सितारे

UP News : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी सेंट्रल कंज़्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने एक गेमिंग कंपनी के लिए विज्ञापन करने में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को नोटिस भेजा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 9 Apr 2023, 7:37 PM IST

Nawazuddin Siddiqui, Urvashi Rautela News

गेमिंग कंपनी लोटस 365 के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उर्वशी ने विज्ञापन किया है। सीसीपीए ने कंपनी को भी नोटिस भेजा है। सीसीपीए ने एक अखबार में छपे विज्ञापन पर स्वत संज्ञान लेकर ये नोटिस जारी किए हैं। विज्ञापन में कंपनी ने दावा किया है कि उनकी फर्म साल 2015 से भारत की नंबर वन स्पोर्ट्स एक्सेंज है। इसी दावे पर सीसीपीए ने सवाल किया है।

आखिर क्या है पूरा मामला ?
मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक हाल ही में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने गेमिंग कंपनी लोटस 365 को एक नोटिस भेजा। सीसीपीए ने अखबारों में प्रकाशित एक विज्ञापन का संज्ञान लिया था, जिस में दावा किया गया था कि लोटस 365, '2015 से इंडिया का सबसे अधिक भरोसेमंद स्पोर्ट्स एक्सचेंज है।' सीसीपीए ने कंपनी को इसके सबूत पेश करने के लिए कहा है। अब इसी मामले में उर्वशी और नवाजुद्दीन भी फंसे हैं।

यह भी पढ़ें : मौत से पहले 12 साल की लड़की ने खोले ऐसे राज, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

नवाजुद्दीन और उर्वशी को क्यों मिला नोटिस?
बता दें कि लोटस 365 को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उर्वशी रौतेला भी प्रमोट करते हैं, और कंपनी को इंडोर्स करने की वजह से ही इन दोनों को भी नोटिस मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी और नवाजुद्दीन से पूछा गया है कि इंडोर्स करने से पहले उन्होंने इस बात का पता कैसे किया कि कंपनी का ये दावा सही है। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने सेलेब्स से कहा था कि वे प्रोडक्ट्स के लिए साइन अप करने से पहले 'स्पेसिफिक डिलिजेंस' करें।

यह भी पढ़ें : सलमान खान से मिलने की जिद में 38 साल का युवक नहीं कर रहा शादी, कौन है वो शख्स

कुल 3 सेलेब्स को मिला है नोटिस
इन सेलेब्स को यह भी साबित करना होगा कि उन्होंने ब्रांड द्वारा किए गए दावों का समर्थन करने से पहले उनकी प्रामाणिकता को कैसे देखा। ऐसे में नवाजुद्दीन और उर्वशी के साथ ही कुल 3 सेलेब्स को इसका नोटिस मिला है।

यह भी पढ़ें : बरेली में तमंचे के साथ रील बनाकर लड़कों ने दिखाई टशन, वीडियो देख दारोगा बोले- हम आते हैं

जिस में कंपनी के मिसलीडिंग यानी भ्रामक विज्ञापन को इंडोर्स करने के बारे में पूछा गया है। गौरतलब है कि एक ओर नवाजुद्दीन जहां पहले ही उनके पारिवारिक विवाद को लेकर खबरों में हैं तो दूसरी ओर उर्वशी भी किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।

इनसे पूछा गया ये सवाल
कंपनी से उनके दावे की पुष्टि के लिए सबूत पेश करने को कहा गया है। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उर्वशी रौतेला से केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने नोटिस भेजकर सवाल किया है कि विज्ञापन करने से पहले उन्हें कैसे पता चलता है कि कंपनी का दावा सही है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में 160 फीट ऊपर आसमान में कर सकेंगे भोजन, बनेगा फ्लाई रेस्टोरेंट, जानें खासियत

कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री ने सेलेब्स से कहा है कि किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करने से पहले वो थोड़ी मेहनत किया करें। यानी मिनिस्ट्री ने सितारों को जांच पड़ताल कर विज्ञापन करने की सलाह दी है। मिसलीडिंग एडवर्टिजमेंट साइन करने के लिए नवाजुद्दीन और उर्वशी समेत तीन सितारों को नोटिस जारी किया गया है। सीसीपीए ने मामले में एक्शन लेने से पहले गेमिंग कंपनी और सेलेब्स की ओर से जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज की इस मिडिल क्लास लड़की ने कैसे मुंबई तक मचाया तहलका, क्या आप जानते हैं?

परिवार के विवादों फंसे हैं नवाजुद्दीन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर के रहने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी और भाई से विवादों को लेकर चर्चा में हैं। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए हैं। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। अब इस नोटिस से नवाजुद्दीन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।