Hardoi 20 year youth dies in police custody हरदोई में 20 वर्षीय युवक की थाना में मौत होने से हड़कंप मच गया। एसपी ने मृतक परिजनों को विश्वास में लेते हुए विवेचक को निलंबित कर दिया। विवेचक, डायल 112 के सिपाही, नाबालिग के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
Hardoi 20 year youth dies in police custody हरदोई में 20 वर्षीय युवक की थाने में मौत होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन थाना पहुंच गए। जहां उन्होंने मृतक परिजनों से बातचीत की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। मृतक परिजनों की तहरीर पर थाने में विवेचक उप निरीक्षक, डायल 112 के दो पुलिसकर्मी, अन्य पुलिसकर्मी और नाबालिग बच्ची के परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि बड़ी घटना हुई है। वीडियो ग्राफी के साथ डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। मृतक परिजन यदि रहना चाहेंगे तो उन्हें भी अनुमति है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। मामला शाहाबाद थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले ने नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा 28 अगस्त को दर्ज कराया था। जिसमें रवि राजपूत निवासी अहमदनगर थाना शाहाबाद को नामजद किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया और रवि राजपूत को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया। बीते 31 अगस्त की रात 8 बजे रवि राजपूत की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रवि राजपूत की मौत को बड़ी घटना बताया। बोले किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि रात 8 बजे सूचना मिली कि रवि राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस हिरासत में हुई मौत को तत्काल संज्ञान में लिया गया और मृतक परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। मृतक परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर, विवेचक वरुण कुमार शुक्ला, डायल 112 के दो पुलिसकर्मी के साथ अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नाबालिग बच्ची के परिजनों को भी आरोपी बनाया गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एएसपी पूर्वी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच मामले की जांच करेगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विवेचक वरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनकी परिजनों से बातचीत हुई है। उन्होंने बताया है कि वह 6.30 से 7 बजे के करीब वह खाना लेकर आए थे। उस समय रवि राजपूत स्वस्थ था। लेकिन सही बात पोस्टमार्टम से जानकारी होगी। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी वीडियोग्राफी भी होगी। उन्होंने मृतक परिजनों से भी कहा है कि यदि पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित रहना चाहे तो रह सकते हैं। प्रत्येक घटना की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके परिवार वालों से सीधे बातचीत हुई है। 20 साल की उम्र में किसी की मृत्यु हो जाना बहुत बड़ी घटना है। मृतक परिजनों को विश्वास मिल लेना जरूरी है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा। चाहे उसमें पुलिसकर्मी हो या फिर नाबालिग के परिजन उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।