हाथरस

BIG NEWS बसपा प्रमुख मायावती पर लगा टिकट के बदले पांच करोड़ रुपए मांगने का आरोप

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर एक बार फिर टिकट के बदले रुपए मांगने का आरोप लगा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 5:57 PM IST
Mayawati
BIG NEWS बसपा प्रमुख मायावती पर लगा टिकट के बदले पांच करोड़ रुपए मांगने का आरोप

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर एक बार फिर टिकट के बदले रुपए मांगने का आरोप लगा है। आरोप बसपा से गुरुवार को ही निष्कासित किए गए नेता मुकुल उपाध्याय ने लगाया है। मुकुल उपाध्याय ने मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं इनमें से ही एक है टिकट के बदले रुपए मांगने का आरोप।

मायावती पर बड़ा आरोप

बता दें कि गुरुवार को ही बसपा प्रमुख मायावती के निर्‌देश पर मुकुल उपाध्याय को छह साल के निष्कासित किया गया है। इसके बाद मुकुल ने आज प्रेस कॉन्फेरंस कर मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकुल उपाध्याय का सीधा आरोप है कि मायावती ने लोकसभा टिकट देने के एवज में उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की। मुकुल ने कहा कि वह अलीगढ़ से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन वह इतने रुपए देने में सक्षम नहीं थे इसलिए उन्हें निकाल दिया गया। मुकुल ने आरोप लगाया है कि बसपा प्रमुख बिना रुपए के टिकट नहीं दे रही हैं।

भाई पर भी आरोप

इतना ही नहीं मुकुल उपाध्याय ने इस निष्कासन के पीछे अपने बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय और भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि वह अलीगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते हैंं लेकिन रामवीर उपाध्याय अपनी पत्‌नी सीमा उपाध्याय को अलीगढ़ से चुनाव लड़ाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने उन्हें निष्कासित करवा दिया है।

भाजपा में हो सकते हैं शामिल

इस बीच मुकुल उपाध्याय के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं मुकुल कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा से उनकी बातचीत चल रही है इसकी भनक मायावती को लग गई थी इसीलिए उन्हें पार्टी से निकाला गया है। वहीं मुकुल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मुकुल से जब इस बावत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अब वह पहले अपने समर्थकों से बातचीत करेंगे इसके बाद आगे का निर्णय लेंगे।

Updated on:
9 Nov 2018, 5:57 PM IST
Published on: