16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक संगीत सोम ने किया ऐलान, फैजाबाद के बाद अब इस बड़े जिले का नाम बदलेगा- देखें वीडियो

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Nov 2018, 3:50 PM IST

Sangeet Som

भाजपा विधायक संगीत सोम ने किया ऐलान, फैजाबाद के बाद अब इस बड़े जिले का नाम बदलेगा- देखें वीडियो

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जिलों के नाम बदलने को लेकर हमेशा से ही राजनीति होती जा रही है। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया है। अब मुजफ्फरनगर का नाम बदले जाने की मांग की जाने लगी है। भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर का नाम बदले जाने की मांग की है। उनका कहना है कि मुगल काल में प्रयाग और अयोध्या के नाम के साथ ही कई जगहों के नाम बदले गए थे।

देखें वीडियो:फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने दिया बेतुका बयान

मुगल नवाब ने रखा था नाम

कौशांबी स्थित अपने आवास पर पहुंचे संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम भी एक मुगल नवाब मुजफ्फर अली ने बदला था। उन्‍होंने अपने नाम के हिसाब से इसे मुजफ्फरनगर कर दिया था। इससे पहले इस जगह का नाम लक्ष्मी नगर था। इसे दोबारा लक्ष्मी नगर होना चाहिए। विधायक संगीत सोम का कहना है कि मुजफ्फरनगर का नाम जल्द ही बदलकर लक्ष्मी नगर किया जाएगा। मेरठ के सरधना से भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम ने नाम बदलने की मांग के साथ ही दावा किया है कि मुजफ्फरनगर का नाम भी जरूर बदला जाएगा।

यह भी पढ़ें:Big News: फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो

विपक्ष कर रहा राजनीति

संगीत सोम का कहना है कि विपक्षी लोग राजनीति कर रहे हैं। विपक्ष का काम मुगलों द्वारा खत्‍म की गई भारतीय संस्कृति को दुबारा लाना है। उस कलंकित करने वाले इतिहास को बदलने की जरूरत है। मुजफ्फरनगर नाम ही फसाद की जड़ है। इसे बदला जाएगा। जल्द ही मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर के नाम से घोषित होगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: रामपुर का नाम इन्होंने रख दिया था 'फैजाबाद'

पुरानी है नाम बदलने की सियासत

आपको बता दें क‍ि यूपी में जिलों के नाम बदलने की सियासत काफी पुरानी है। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार जिलों के नामों को बदलती रही हैं। मायावती ने अमेठी का नाम छत्रपति शाहूजी नगर कर दिया था। मुख्‍यमंत्री बनने के बाद मुलायम सिंह यादव ने इसे रद्द कर दिया तो पॉवर में आते ही मायावती ने फिर इसका नाम छत्रपति शाहू जी महाराज कर दिया था। 2012 में अखिलेश यादव ने फिर इसका नाम अमेठी कर दिया था। इसके अलावा कुछ और जिलों के नाम भी इससे पहले बदले जा चुके हैं ।

यह भी पढ़ें: रामपुर का नाम रखा गया था 'फैज़ाबाद', अगर न रोकते ये तो बदल जाता इतिहास