16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ वापस आते ही अखिलेश यादव ने पीएम मोदी से पूछा एेसा सवाल…

लखनऊ वापस आते ही अखिलेश यादव ने पीएम मोदी से पूछा एेसा सावाल, मचा हड़कंप    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 9 Nov 2018, 2:49 PM IST

akhilesh yadav

लखनऊ वापस आते ही अखिलेश यादव ने पीएम मोदी से पूछा एेसा सवाल...

लखनऊ. केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा 8 नवंबर 2016 को लागू की गई 'नोटबंदी' को दो साल पूरे होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को सवालों के घेरे में घेरते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 50 दिन मांगे थे और अब 2 साल भी पूरे हो गये लेकिन जनता अभी भी इस सवाल का जवाब पाने का इंतज़ार कर रही है कि नोटबंदी से काम-कारोबार के चौपट होने और बेकारी-बेरोज़गारी बढ़ने के सिवाय और क्या मिला? अगर सरकार इसे सफल मानती है तो ये बताए कि इसका लाभ किसकी जेब में गया।

बता दें कि नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 50 दिन का समय मांगा था और कहा था अगर इसका फायदा नहीं हुआ तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि 'मैंने देश से 50 दिन मांगे हैं, अगर 30 दिसंबर के बाद मेरी कोई गलती निकल जाए, तो आप जिस चौराहे पर खड़ा कर सजा देना चाहे.. मैं तैयार हूं। लेकिन मेरे देशवासी दुनिया आगे बढ़ रही है.. आप मुझे मौका दीजिए। आपने जैसा हिंदुस्तान चाहा है.. मैं वैसा हिंदुस्तान आपको दूंगा।

जनता से माफी मांगे भाजपा सरकार : मायावती

वहीं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि केन्द्र सरकार देश से माफी मांगे। मायावती ने कहा कि जिन सपनों और वादों के साथ नोटबंदी की गई थी, वे अबतक अधूरे हैं। मायावती ने कहा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार जनहित व जनकल्याण के लगभग हर महत्वपूर्ण मामले में घोर विफलताओं के कारण हमेशा याद रखी जाएगी। मायावती ने कहा, 'बीजेपी मंत्रियों की भ्रामक व मिथ्या प्रचार वाली बयानबाजियों को छोड़कर जितने भी तथ्य व आंकड़े मौजूद हैं वे सभी यह चीख-चीख कर बता रहे हैं कि काफी अपरिपक्व तरीके से पूरी आपाधापी में देश की जनता पर जर्बदस्ती थोपे गए नोटबंदी के फैसले से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।'

मायावती ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद बीजेपी के तमाम चहेतों ने अपने-अपने कालेधन को विभिन्न उपायों के माध्यम से बैंकों में जमा करके उसे सफेद कर लिया है। मायावती ने कहा कि बीजेपी अपनी सरकार के दौरान व्यापक जनहित और जनकल्याण का ऐसा कोई भी काम नहीं कर पाई है जिससे लोगों का जनजीवन थोड़ा बेहतर हुआ हो। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब, मजदूर व किसान-विरोधी नीतियों तथा अहंकारी रवैये से समाज के हर वर्ग में आकोश है।