हाथरस

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर अब नपेंगे अधिकारी

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बड़े बिजली बिल के बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

2 min read
Dec 07, 2017
Amit kumar Singh

हाथरस। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मासिक स्टाफ बैठक में एण्टी भू माफिया करकरेत्तर, राजस्व कार्यों की विभागवार कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे शासन की मंशा के अनुसार विभागीय लोक कल्याण की योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बड़े बिजली बिल के बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सभी नगरपालिका की ईओ से अपने क्षेत्र में शौचालय निर्माण की प्रगति को सुधारने के निर्देश दिये। जिलाधाकिरी ने सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर और उनको समयबद्ध निस्तारण के लिये प्रतिबद्धता दिखायें। उन्होंने आगाह कि जनसमस्याओं की अनदेखी करने वाले दोषी अफसरों और कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


वसूली पर करे सख्ती से कार्रवाई

डीएम ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, करकरेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व वसूली करने के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने तहसील दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस तथा राजस्व वाद आदि के लंबित मामलों को समयबद्ध निबटाने हेतु अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।

एक माह से अधिक पेंडेन्सी वाले प्रमाणपत्र पर लेखपाल का रुकेगा वेतन

सभी तहसीलदारों से जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र के लिए आने वाले आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिये तथा ऐसे लेखपाल जिनके पास एक माह से अधिक पेंडेन्सी है ,उनके वेतन रोकने के निर्देश दिये।

Published on:
07 Dec 2017 09:54 am