हाथरस

सरकारी योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों को मिलना आवश्यक: डीएम

जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों को मिलना आवश्यक है।  
2 min read
Feb 02, 2018
DM Amit Kumar Singh

हाथरस। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के अंतर्गत गांव भोजगढ़ी के मां दुर्गे स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रेरणा कैफेटेरिया (सरस केन्द्र) का डीएम अमित कुमार सिंह ने तहसील सासनी परिसर में फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान संचालिका हेमलता देवी ने बताया कि तहसील परिसर में खोले गये सरस केन्द्र का उन्होंने प्रशासनिक तौर पर रजिस्ट्रेशन भी कराया है इससे अब लोगों को खाने पीने की वस्तुएं सस्ते दामों पर मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह सब हमारी जागरूकता और सरकार के सह सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों को मिलना आवश्यक योग से हो सका है।

सरकार से मिलने वाली योजनाओं के प्रति हों जागरूक

जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों को मिलना आवश्यक है। इसके लिए सरकार बड़े पैमाने पर जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। लाभार्थियों को और जनता को चाहिए कि वह सरकार से मिलने वाली योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा अन्य सक्षम अधिकारियों और तहसील में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ करते रहें जिससे योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बनकर बेरोजगारी को मिटाने का संकल्प लेते हुए देश और समाज के विकास में सहयोग कर सके।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान एडीएम एसके सिंह, एसडीएम अंजुम बी, विकास खंड अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे, ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी अर्जुन सिंह, एडीओ पंचायत धीरेन्द्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप सिंह, परियोजना अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, कपूरी देवी ग्राम प्रधान, ब्रजेश कुमार प्रधानप्रतिनिधि बिजहारी, एडीओ आईएसवी धनीराम शर्मा, विमल कुमार, दिनेश कुमार, ग्रीस कुमार, संजीव, रामविलास पासवान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा

Published on:
02 Feb 2018 04:46 pm