14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा
Play video

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा

नयति हॉस्पिटल का मामला। पीड़ित पक्ष का आरोप अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत।

Google source verification

मथुरा। जिले के एक नयति हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत से हंगामा हो गया। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा काटा। पीड़ित परिवार कोसीकलां का रहने वाला है। मृतका के पति रईस का कहना है कि वे जब पत्नी को डिलीवरी के लिए लाए तो अस्पताल प्रबंधन ने अल्ट्रासाउंड के दौरान सब सामान्य बताया। फिर पत्नी का आॅपरेशन किया और एक घंटे बाद बताया कि बच्चे की मौत हो गई। दो घंटे बाद बताया कि आपकी पत्नी आईसीयू में हैं। मुझे उससे मिलने नहीं दिया। रात में डॉक्टर ने बताया कि पत्नी की भी मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल ने उनसे 35 हजार रुपए भी वसूल लिए।