हाथरस

एलटी लाइन पर कटिया डाल कर की जा रही थी बिजली चोरी, एक दर्जन के खिलाफ FIR

बिजली विभाग लगातार बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2018, 5:13 PM IST
Bijali Chor
एलटी लाइन पर कटिया डाल कर की जा रही थी बिजली चोरी, एक दर्जन के खिलाफ FIR

हाथरस। कस्बा सासनी में एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली का उपयोग कर रहे एक दर्जन लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग के एसडीओ नगेन्द्र सिंह ने कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ महकमा पिछले लंबे समय से अभियान चला रहा था, और बिजली चोरी न करने के लिए जागरूक भी कर रहा था इसके बाद भी बिजली चोरी रुक नहीं रही। विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

इन लोगों के खिलाफ हुई बिजली चोरी की रिपोर्ट

रिपोर्ट मे एसडीआें नगेन्द्र सिंह ने कहा है कि वह जेई बृजेश कुमार, मुकेश गौतम, विनोद कुमार, पूरन शर्मा, शकील खां, प्रमोद कुमार के साथ चेकिंग अभियान पर निकले तो कस्बा के मोहल्ला अग्रवाल में रामकुमार पुत्र छेदीलाल, बजरिया में भुवनेश्वर कुमार पुत्र रेवती प्रसाद, ब्राह्मणपुरी में बाबूलाल पुत्र बालकिशन, मोहल्ला दाऊजी में राकेश कुमार पुत्र रूकमानंद, श्याम सुंदर जैन पुत्र अमीर चंद जैन, रामबाब वर्मा पुत्र गौरी शंकर, टीचर कॉलोनी में शिवदत्त कौशिक पुत्र रामगोपाल कौशिक, हमवीर सिंह, पुत्र कन्ही सिंह, राकेश कुमार गुप्ता पुत्र धनीराम गुप्ता मोहल्ला पथवारी, श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी शिवशंकर, रवि पुत्र पप्पू मोहल्ला छिपैटी, घरों के सामने से जा रही एलटी लाइन पर कटिया केबिल डालकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। एसडीओ ने इन लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली महकमे के इस कार्रवाई के बाद इलाके में बिजली चोरों में दहशत का माहौल बना हुआ है, फिलहाल बिजली चोरी करने वाले लोग सतर्क हो गए हैं।

Published on:
Also Read
View All