5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद लोगों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 3:46 PM IST

Murder

मथुरा: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- तनावयुक्त माहौल में काम कर रही है पुलिस, फिटनेस ट्रेनिंग और योगा क्लासिज होंगी शुरू: डीजीपी

ये है मामला

बता दें कि गोवर्धन क्षेत्र के राधा कुंड में गोविंद पुत्र मदन उम्र 25 कि सड़क के किनारे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि कल रात को गोविंद को उसके दोस्त कृष्णा पुत्र देवी राम अनिल उर्फ बड़ेला पुत्र देना निवासी पाली ब्राह्मण थाना गोवर्धन पुरुषोत्तम मास मेले मैं पार्किंग का ठेका उगाहने के लिए ले गए। शनिवार को जब सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा-देखा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की सूचना पुलिस द्वारा मृतक गोविंद के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद लोगों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें- एसी कोच में नहीं चढ़ने दिया तो गैंगमैन ने किया टीटी का ये हाल, देखें वीडियो

तहरीर के आधार पर कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्र अधिकारी जगबीर सिंह चौहान ने बताया कि गोविंद नाम के युवक की लाश मिली है। पुलिस प्रथम दृष्टया हादसा मान रही है। पुलिस के मुताबिक राधा कुंड मार्ग पर पार्किंग का ठेके पर युवक मोटरसाइकिल को रोक रहा था, वह मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई जिससे इसको चोट लग गई और मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार जांच कर कार्रवाई करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश