5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 3:25 PM IST

balrampur

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बलरामपुर. जिले में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के दूधिया नाले से 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


उधर महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर का ऐसा गांव जहां लोग फ्रिज को कपड़े की अलमारी और कूलर को टेबल के रूप में करते है प्रयोग

वहीं लोगों के मुताबिक क्षेत्र के रामनगर गांव के पास स्थित दूधिया नाला पुल के नीचे 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। देखते ही देखते आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के नाक से खून का रिसाव हो रहा था। उसकी पेंट गायब थी। लाल शर्ट पहने हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक की आशनाई के चलते हत्या कर शव फेंका गया है।

यह भी पढ़ें- तीन अंधे भाइयों के सामने बहन के साथ कर रहे थे.. अौर फिर पुलिस स्टेशन में जो हुआ सुनकर कांप जाएंगे रूह

शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएसआइ उमेश बाजपेई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले का शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अखिलेश की चाचा रामगोपाल यादव की इच्छा को पूरा करेंगे सीएम योगी, चला बड़ा दांव, कर दिया धमाकेदार ऐलान

लोगों के मुताबित कौवापुर-भगवानपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ल ने बताया कि वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- मायावती के बंगले के अंदर का नजारा उड़ा देगा आपके होश, देश के बड़े से बड़े नेताओं के पास नहीं होगा ऐसा घर, राजनीति में हड़कंप