हाथरस

Case Update: 30 साल की महिला का 17 साल के लड़के साथ अफेयर; बच्ची ने आपत्तिजनक हालत में देखा और….

Case Update: 30 साल की महिला का 17 साल के लड़के साथ अफेयर था। 6 साल की बच्ची ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जानिए पूरा मामला।

less than 1 minute read
Sep 07, 2025
हाथरस में 6 साल की बच्ची की हत्या के मामले में अपडेट। फोटो सोर्स-Ai

Hathras Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के हाथरस में कुछ दिनों पहले 6 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें

अब राशिद की खैर नहीं! 2 बच्चों के बाप ने 8 महीनों तक लगातार 11 साल की बच्ची से की दरिंदगी; वीडियो भी बनाया

बोरे में मिली थी 6 साल की बच्ची की लाश

हाथरस के सिकंदरा राऊ थाना इलाके के गांव में बुधवार (3 सितंबर) को 6 साल की बच्ची लापता हो गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे बच्ची का शव बोरे के अंदर एक कुएं में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।

हाथरस, बच्ची की हत्या के मामले में अपडेट

बच्ची के पिता ने अपनी भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, "दोपहर करीब 1 बजे हमें पास के एक कुएं में जूट के बोरे में बच्ची की लाश मिली। उसके गले में एक सफेद तौलिया बंधा हुआ था। मुझे शक है कि हत्या के पीछे मेरी भाभी का हाथ है।"

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा, "लड़की ने गिरफ्तार महिला और एक नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। लड़की ने अपने पिता को ये बात बताने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपियों ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। 30 साल की आरोपी महिला ने कबूल किया कि वह 17 वर्षीय लड़के के साथ करीब 3 महीने से रिश्ते में थी।'' पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन महिला का पति और सास घर से बाहर थे जिसके बाद उसने लड़के को बुलाया।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला के हाथ पर काटने के निशान मिले। संभव है कि लड़की ने भागने की कोशिश में ऐसा किया हो। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें

‘जिंदा रहना चाहती हो तो दो 500 करोड़’, महिला जज से मांगी गई रंगदारी; खूंखार डाकू…

Also Read
View All

अगली खबर