हाथरस

जानिये, किस वजह से शिवसेना ने छोड़ा भाजपा का साथ

शिव सेना ने यह निर्णय लिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

2 min read
May 22, 2018
जानिये, किस वजह से शिवसेना ने छोड़ा भाजपा का साथ

हाथरस। दिल्ली एवं उत्तर भारत के शिव सेना के महासचिव दिनेश गिरी ने कहा कि हिंदुत्व की समान विचार धारा के कारण ही भाजपा को शिव सेना ने समर्थन दिया था, लेकिन कश्मीर में धारा 370 को न हटाना, राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण न कराने, एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को न हटाने से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा अपने ऐजेंडे से भटक गई है। इसलिए अब शिव सेना ने यह निर्णय लिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। शिव सेना के उत्तर भारत के महासचिव दिनेश गिरी ने आगे यह भी कहा कि हाथरस में भी शिव सेना को मजबूत करके लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा।

हाथरस की नवीन कार्यकारिणी गठित

शिव सेना के उत्तर भारत के महासचिव दिनेश गिरी ने शिव सेना को और मजबूत बनाये जाने हेतु नई कमेटी का भी गठन किया। नई गठित की गई शिव सेना हाथरस की कमेटी में डॉ सत्यपाल सिंह पुत्र श्री रामरतन सिंह को हाथरस शिव सेना का महासचिव तथा धर्मेन्द्र कुमार को शिव सेना हाथरस का संगठन मंत्री नियुक्त किया। इसके उपरान्त आयोजित पत्रकार वार्ता में दिनेश गिरी ने कहा कि हाथरस में शिव सेना की गतविधियां काफी पीछे चल रही हैं इसलिए ही उक्त नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके अलावा शिव सेना के जिलाध्यक्ष नितिन वशिष्ठ को भी सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वह शिव सेना को और अत्यधिक मजबूत बनाएं।


यूपी के प्रत्येक जिले में खड़ा होगा संगठन

शिव सेना के उत्तर भारत के महासचिव दिनेश गिरी ने पत्रकारों से बातचीत में आगे यह भी कहा कि शीघ्र ही संगठन का पूरे जिले में तेजी से प्रसार-प्रचार तथा जनसभायें आदि कार्यक्रम करके इसकी पकड़ और मजबूत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिव सैनिकों के कार्य की प्रति हफ्ते समीक्षा बैठक भी की जाएगी। यूपी के प्रत्येक जिले में पहुंचकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्षशील पदाधिकारियों का चयन करके उनकी घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार के चार साल: जानें क्या है बीजेपी का एक्शन प्लान
Published on:
22 May 2018 03:21 pm
Also Read
View All