हाथरस

Republic Day 2018: शहर से लेकर गांव तक गणतंत्र दिवस की धूम

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे लोग
1 minute read
Jan 26, 2018
गणतंत्र दिवस

हाथरस। जिले में 69वां गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों समेत सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। तहसील परिसर में एसडीएम अंजुम बी और तहसीलदार ठाकुर प्रसाद ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख चौधरी राजकुमारी व उनके पति चौधरी अर्जुन सिंह ने तिरंगा फहराया।

तिरंगा फहराया बांटी गई मिठाई
केएल जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉक्टर दीपक जैन ने ध्वजारोहण किया तथा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराकर छात्राओं को मिठाई बांटी गई। वहीं किलकारी इंटरनेशनल प्ले स्कूल में प्रबंधक श्रीपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबको दिल जीत लिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र की धूम
गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। गांव रूदायन प्राइमरी पाठशाला नंबर दो में समाजसेवी रमेश चंद्र द्रोही ने ध्वजारोहण किया। यूनियन पब्लिक स्कूल में चेयरमैन डॉ. विकास सेंगर ने तिरंगा फहराया । यहां बच्चों ने रंगोली सजाकर देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जूनियर हाईस्कूल छौंडा, मुहरिया, बसगोई, गडउआ में उनके प्रधानाचार्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

बैंक, अस्पताल में हुआ ध्वजारोहण
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एमओआईसी डॉक्टर प्रदीप रावत ने स्टाफ के साथ तिरंगा फहराया। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त सासनी में प्रबंधक साहब अली सिद्दीकी ने तथा ग्रामीण बैंक ऑफ छौंडा में प्रबंधक अनोखेलाल ने ध्वजारोहण किया । इस दौरान विष्णु शर्मा, राकेश वार्ष्णेय, जितेन्द्र कुमार, शिवकुमार, जनार्दनदेव पाठक, आदि मौजूद रहे ।

Published on:
26 Jan 2018 05:52 pm