हाथरस। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सौभाग्य योजना की जिला समिति की समीक्षा बैठक की। जिसके दौरान एक्सईएन विद्युत ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत प्रत्येक घरों में कनेक्शन देने के लिए लक्ष्य दिया गया है। जनपद में लगभग 70 हजार का लक्ष्य दिया गया। जिसे 2019 तक पूरा किया जाना है। जिसमें अभी तक कुल 2600 कनेक्शन दिये जा चुके हैं।