हाथरस

हिंदुओं के लिए अपशब्द व पाकिस्तान जिन्दाबाद लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देखें वीडियो

हाथरस में उपद्रवियों ने दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुओं के लिए अपशब्द लिखे। इससे वहां तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 12:41 PM IST
riot
riot

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई नगला में कुछ अराजक तत्वों ने मकान की दीवारों पर पाकिस्तान जिन्दाबाद व हिन्दुओं के खिलाफ भड़काऊ शब्द लिख दिये। हालांकि हाथरस कोतवाली पुलिस की तत्परता से साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ने से बच गया, लेकिन इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

ये था मामला
हाथरस का नाई का नगला इलाके में बुधवार की सुबह एक मकान की दीवार पर पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुओं के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले। जब आसपास के लोगों ने मकान की दीवारों पर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ शब्द लिखे देखे तो उनका पारा चढ़ गया। इसके बाद फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी । उपद्रवियों की इस हरकत से कहीं सांप्रदायिक माहौल न बिगड़ जाए इसके लिए पुलिस ने खुद ही जल्दी से दीवार को साफ किया और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

इस बारे में नाई का नगला निवासियों का कहना है कि हिन्दुओं के खिलाफ अपशब्द और पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा कर कुछ लोग हमारे चैन और अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं । अभी अलीगढ़ एएमयू में जिन्ना की फोटो पर सांसद का वार उसके साथ हाथरस के नाई नगला में पकिस्तान जिन्दाबाद के नारे व हिन्दुओं के लिए लिखे गऐ ये शब्द कहीं न कहीं शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की कोशिश है। इस मौके पर कोतवाली पुलिस की तत्परता ही थी, जिसने इस मामले को तूल पकड़ने से रोक लिया। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गयी है, ताकि शरारती तत्व जल्द से जल्द पकड़ में आएं और ऐसे मामले बार बार सामने न आएं। हालांकि इस बारे में अभी पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All