हाथरस

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 28 घायल

हाथरस जिले में पिछले 24 घंटों के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 4:39 PM IST
Feature image

हाथरस। जिले में सड़क हादसे का थमने का नाम नहीं ले रहे रहे हैं। पिछले 24 घंटों में अलग अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मंगलवार सुबह को कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव नगला पीपली में दो किशोरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।


घर का चिराग बुझा
ग्रामीणों के अनुसार मृतक किशोर भंवर पाल पुत्र बनी घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। किशोर की मौत के बाद उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने घायल किशोर अमन पुत्र अमर पाल को उपचार हेतु सीएचसी सिकंदराराऊ में भर्ती करा दिया है। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया है।


छात्रों को रौंदा
वहीं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास नेशनल हाईवे- 91 ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। मुन्ना खान और शाहरुख खान दोनों छात्र हाथरस के कैमार से मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई में 10वीं की परीक्षा देने जा रहे थे। घायल छात्रों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों छात्र गांव केमार के रहने वाले हैं।


दो दर्जन मजदूर घायल
देर रात को कोतवाली हाथरस के गांव ठुलई के निकट के ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। उसमें से करीब आधा दर्जन मजदूर की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। बाकी मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल में किया ज रहा है। ये मजदूर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव बनगढ़ में आलू की खुदाई के दौरान छटाई और बिनाई के लिए बरेली से आ रहे थे।


युवती की मौत
सासनी कोतवाली क्षेत्र में मौसेरे भाई के साथ जलेबी लेने जा युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि युवती और युवक मोपेड पर सवार होकर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एम्बुलेंस से घायल युवक-युवती को सासनी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर परिजन सासनी सीएचसी पहुंचे और मृतका की शिनाख्त की।

Updated on:
20 Feb 2018, 4:39 PM IST
Published on: