24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / लड़की ने कहा, कनपटी पर रखा तमंचा और बोला मैं…,फिर हुआ शॉकिंग खुलासा

लड़की ने कहा, कनपटी पर रखा तमंचा और बोला मैं…,फिर हुआ शॉकिंग खुलासा

एक लड़की ने एसएसपी से बेखौफ हुए अपराधी की शिकायत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 20 Feb 2018, 4:59 PM IST

girl complained criminal

मेरठ। योगी सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए भले ही एड़ी-चोटी एक कर ले, लेकिन अराजकतत्वों के सिर से पुलिस का खौफ काफूर हो चुका है। सरेआम ऐसे लोग शराब पीकर मोहल्ले में हुडदंग मचाते हैं और अवैध असलाह लेकर घूमते हैं। इतना ही नहीं अगर कोई उनकी इस हरकत का विरोध करता है तो वे कनपटी पर तमंचा रखकर बोलते है कि मैं तेरे खानदान को मिटा दूंगा। जी हां, मेरठ के विजय नगर में हुई हुई लाइव फायरिंग की घटना में नया मोड़ आ गया है। एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसके और उसके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस अब तक उनके घर 25 बार दबिश दे चुकी है। जबकि, फायरिंग के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीडिता का यह भी कहना है कि आरोपी हर दिन शराब पीकर मोहल्ले में उत्पात मचाते हैं। जिसका प्रमाण मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाकर देखी जा सकती है।

पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

पीड़िता दीपा ने एसएसपी को बताया कि उसके मोहल्ले में रहनेवाला रोहित यादव आए दिन शराब पीकर हंगामा करता रहता है। दिनांक 16 फरवरी को उसका भाई विक्की अपनी डेयरी पर भैंसों का दूध निकाल रहा था। तभी, रोहित यादव वहां पहुंच गया और नशे में हंगामा करने लगा। पीड़िता के भाई विक्की ने जब उसे हंगामा करने से मना किया तो रोहित ने नशे में तमंचा निकालकर विक्की की कनपटी पर तान दी और बोला मैं तेरे पूरे खानदान को गोली मार दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि नशे की हालत में रोहित कुछ भी कर सकता था, इसलिए पीड़िता के भाई विक्की ने उससे तमंचा छीन लिया। जिस पर रोहित नशे में भागकर एक पड़ोसी के घर में घुस गया। थोडी देर में थाना सिविल लाइन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आरोपी रोहित को पकड़कर थाने ले आई। लेकिन, दूसरे दिन आरोपियों ने उसके भाई विक्की के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की बजाय थाने से छोड़ दिया और पीडिता के भाई को पकड़ने के लिए अब तक उनके घर पर 25 बार दबिश दे चुकी है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए अपने भाई के साथ न्याय की मांग की है। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी ने थाना पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।