हाथरस

विश्व पृथ्वी दिवस: पानी को मुफ्त का माल समझने से सामने आ रही है समस्या

2030 तक आधा हिन्दुस्तान प्यासा रहेगा, मानव की मानसिकता सुधरे तब पृथ्वी बचेगी।

2 min read
Apr 23, 2018
World earth day 2018
World earth day 2018

हाथरस। आज पूरी धरती ही संकट में है। एक ओर मानव का चारित्रिक संकट दूसरी ओर पृथ्वी के पांचों तत्वों पर संकट छाया हुआ है। यह सब मनुष्य के मस्तिष्क के कारण ही है। यदि मनुष्य का मन सुधर जाए तो पृथ्वी बचेगी। उक्त विचार बीएलएस इण्टरनेशनल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनन्दपुरी कालोनी की राजयोग शिक्षिका बीके शान्ता ***** ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

जीवन में समझें जल का महत्व
जीवन में जल के महत्व को गई डिजिटल प्रदर्शनी, चित्र प्रदर्शनी एवं वीडियो फिल्मों के माध्यम से बच्चों को समझाते हुए बीके दिनेश भाई ने बताया कि देश में फिलहाल 1123 अरब घनमीटर जल उपयोग के लिए उपलब्ध है। 2025 तक यह मांग 1093 अरब घनमीटर हो जायेगी। आबादी इसी बेहिसाब तरीके से बढ़ती रही तो 2030 तका आधा हिन्दुस्तान प्यासा रह जायेगा। पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण के सभी पांचों तत्वों को बचाना होगा। उन्होंने बच्चों को जल के महत्व को समझाते हुए कहा कि मनुष्य के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत हिस्सा जल ही होता है। यदि जल की मात्रा समुचित रखी जाये और अधिकाधिक जल का उपयोग किया जाये तो स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा ही याद करने की क्षमतायें भी बढ़ेंगी।

जल भी अणु है
बीके शान्ता ***** ने जल संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया कि आत्मा भी अणु है और जल में भी अणु हैं। आत्मा का ज्ञान समझने से आत्मबल भी बढ़ता है। उसे सर्व शक्तियों के श्रोत परमपिता परमात्मा से जोड़ देने से आत्मशक्तियों का जागरण आरम्भ हो जाता है, फिर किसी भी समस्या का सामना करने की क्षमतायें पैदा हो जाती हैं। यह सब राजयोग द्वारा संभव होता है। उन्होंने बच्चों को 3 मिनट का आत्मिक स्थिति का अभ्यास भी कराया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर काॅलेज निदेशक कमल कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के जल प्रभाग, माउण्ट आबू द्वारा लोगों में जल के महत्व को समझाने के लिए बनाई गई डिजिटल प्रदर्शनी, चित्र प्रदर्शनी एवं वीडियो फिल्मों के माध्यम से हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी की राजयोग शिक्षिका बीके शान्ता ***** के सानिध्य में निष्ठावान ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियों द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्कूल, काॅलेज, प्रशासन के विभिन्न विभागों, गाँवों में जगह-जगह दिखाये जाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Published on:
23 Apr 2018 08:13 am