हजारीबाग

Coronavirus से तो बच गईं नाबालिग, पर रिश्तेदारों ने लूट ली अस्मत, रातभर करते रहे दरिंदगी

लॉकडाउन के बाद हिफाजत से रह रही एक नाबालिग लड़की गंदी नियत का शिकार हो गईं (Minor Girl Raped By Relative In Ranchi Jharkhand) (Jharkhand News) (Ranchi News) (Hazaribagh News)...  

2 min read
Coronavirus से तो बच गईं नाबालिग, पर रिश्तेदारों ने लूट ली अस्मत, रातभर करते रहे दरिंदगी

हजारीबाग,रांची: Coronavirus के भारत में दस्तक देने के बाद लगे लॉकडाउन में लाखों लोग जहां थे वहीं रुक गए। ऐसे में कईं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन झारखंड में लॉकडाउन के कारण रुकने वाली एक युवती को अपने ही रिश्तेदार की गंदी नियत का शिकार होना पड़ा। आरोपी रिश्तेदार ने अपने दोस्त को भी इस घिनौने काम में हिस्सेदार बना लिया।

मौसा व उसके दोस्त ने की दरिंदगी...

रिश्तों और मानवता दोनों को शर्मसार करने वाला यह मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मौसा व उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। नामकुम थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।


यूं दिया घटना को अंजाम...

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बेंगलुरू में काम करती थीं। लॉकडाउन से पूर्व रांची आई थीं। इसी बीच वह यहीं रांची में रह गईं। उसके एक मित्र ने उसके रहने की व्यवस्था की। पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के अनुसार शनिवार शाम उसके मौसा समीर लकड़ा ने पार्टी देने के बहाने उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद वह पीड़िता को अपने साथ बरगावां ले गया। यहां आरोपी मौसा का दोस्त आनंद भी आ पहुंचा जिसे उसी ने बुलाया था। दोनों ने पीड़िता को जबरन बीयर पिला दी। पीड़िता होश में नहीं रहीं तो आरोपी उसे पलांडू के जंगलों में ले गए। यहां दोनों दरिंदे नाबालिग के साथ रात भर बारी बारी से दुष्कर्म करते रहे।

तकनीक से पुलिस ने लगाया पता...

आधी रात बाद पीड़िता के दोस्त ने उसे फोन किया तो घबराई नाबालिग ने अपने दोस्त को पूरी आप बीती बताई। युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पीड़िता को ढूंढते हुए जंगल तक पहुंच गई। रविवार तड़के आरोपी पुलिस को अपनी ओर आता देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटना स्थल से बदहाल पीड़िता को बरामद किया। उसे अस्पताल लाकर उसका मेडिकल कराया गया।

Published on:
08 Jun 2020 07:59 pm
Also Read
View All