16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Murder: दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति बना बाधा तो प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कर दी हत्या

Jharkhand crime: हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
2 min read
Google source verification
Jharkhand Murder

झारखंड पुलिस। फाइल फोटो- आईएएनएस

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि बोंगा निवासी बीरेन्द्र कुमार पिता नुनू प्रजापति की हत्या उसकी पत्नी संजू देवी ने कर दी है।

गला दबाकर हत्या

सूचना मिलने के बाद इचाक थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ में संजू देवी ने पुलिस को बताया कि बोंगा निवासी रंजन कुमार मेहता, पिता अशोक मेहता के साथ करीब दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके अनुसार पति बीरेन्द्र कुमार दोनों के संबंधों में बाधा बन रहा था। इसी वजह से उसने रात को रंजन कुमार को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बीरेन्द्र कुमार का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

प्रेमी भी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल रंजन कुमार मेहता को करियातपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त काले रंग का गमछा, एक तकिया और पॉलिथिन बरामद की गई। इसके अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित रखा है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

एक ही गांव के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय रंजन कुमार मेहता और 29 वर्षीय संजू देवी शामिल हैं। दोनों बोंगा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और हत्या से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। दल में इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार सहित संतोष कुमार-2, नन्दकिशोर दास और थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।