1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारीबाग में मस्जिद चौक के पास धार्मिक जुलूस पर हुआ पथराव, तोड़फोड़-हंगामे के कारण ईद बाजार हुआ बंद

jharkhand news: जुलूस में शामिल लोगों का आरोप है कि मंगला जुलूस पर पथराव किया गया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हजारीबाग

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Mar 2025, 10:23 AM IST

मंगला जुलूस पर पथराव हुआ

मंगला जुलूस पर पथराव हुआ

Mangla Julus: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर मंगला जुलूस के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मंगलवार रात को झंडा चौक मस्जिद गली मोड़ के पास जुलूस था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पथराव भी शुरू हो गया।

तनाव की बनी स्थिति

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और रात को बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

दुकानों में की तोड़फोड़

जुलूस में शामिल लोगों का आरोप है कि मंगला जुलूस पर पथराव किया गया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस हंगामे के कारण ईद बाजार भी बंद कर दिया गया। 

मौके पर पहुंचे एसपी

बता दें कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ अमित आनंद सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। गौरतलब है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चार बार हवाई फायरिंग भी की थी। कुछ समय बाद ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

यह भी पढ़ें-‘हिंदू हथियार नहीं…’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस पर लगाए आरोप

जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि हजारीबाग में रामनवमी से पहले और होली के बाद मंगलवार को मंगला जुलूस निकालने की परंपरा है। दूसरे मंगला जुलूस के दौरान यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज की जांच कर रही है। घटना के समय जुलूस में गाना बज रहा था और लोग लाठी से करतब दिखा रहे थे।