स्वास्थ्य

2026 की इस नई बीमारी से अचानक आ रहे हैं हार्ट अटैक, डॉक्टर ने बताया क्यों मौके पर ही हो रही मौत!

2026 New Disease: आजकल एक वीडियो खूब वायरल है जिसमें डॉक्टर साहब 2026 की एक नई बीमारी की बात कर रहे हैं जिससे बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ रहा है। डरने की बात नहीं है, ये कोई कोरोना जैसा वायरस नहीं है। ये बीमारी है हमारी घंटों एक जगह बैठे रहने की गंदी आदत। डॉक्टर का कहना है कि ज्यादा बैठने से पैरों का खून जम जाता है और वही जब दिल तक पहुंचता है, तो ऑन द स्पॉट मौत हो जाती है।

2 min read
May 04, 2026
2026 New Disease (Image- gemini)

2026 New Disease: इंटरनेट पर एक वीडियो देख कर सब परेशान हैं कि 2026 में क्या होने वाला है। वीडियो में डॉक्टर आदित्य (LHMC, दिल्ली) बता रहे हैं कि अचानक आने वाले हार्ट अटैक से लाखों लोग मर रहे हैं। पर ये कोई नई छुआछूत की बीमारी नहीं है। दरअसल, हम लोग दिन भर कुर्सी या सोफे पर चिपके रहते हैं, इसे ही डॉक्टर ने 2026 का सबसे बड़ा खतरा कहा है। अगर हम अब भी नहीं संभले, तो आने वाले सालों में ये आदत बहुत भारी पड़ने वाली है।

ऐसा क्यों होता है?

डॉक्टर साहब ने समझाया है कि हमारे पैर की पिंडलियां (घुटने के नीचे का हिस्सा) हमारे शरीर के 'दूसरे दिल' जैसी होती हैं। जब हम चलते हैं, तो ये खून को पंप करके ऊपर भेजती हैं। पर जब हम घंटों हिले बिना बैठे रहते हैं, तो ये 'दूसरा दिल' सो जाता है। इससे पैरों की नसों में खून गाढ़ा होकर जमने लगता है।

अचानक मौत कैसे होती है?

खतरा तब होता है जब आप घंटों बैठने के बाद अचानक उठते हैं। वो जमा हुआ खून का थक्का झटके से ऊपर भागता है और दिल या फेफड़ों की नसों में जाकर फंस जाता है। इसमें इंसान को संभलने का मौका भी नहीं मिलता और तुरंत जान चली जाती है। इसीलिए इसे इतना खतरनाक बताया गया है।

हमें क्या करना चाहिए?

  • हर आधे घंटे में एक बार अपनी जगह से उठो, चाहे बस 1 मिनट के लिए ही सही।
  • अगर ऑफिस में बैठना ही पड़ता है, तो बैठे-बैठे पैरों के पंजों को ऊपर-नीचे करते रहो ताकि खून जमे नहीं।
  • फोन देखते-देखते हम घंटों एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं, ये सबसे ज्यादा खतरनाक है।
  • जितना हो सके पैदल चलो और सीढ़ियां चढ़ो ताकि पैर की मांसपेशियां एक्टिव रहें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

दही खाने से Heart Attack आता है! अभी जानें विशेषज्ञ के इस दावे का पूरा सच
Also Read
View All