Foods To Avoid In Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल में रखना आपके हाथ में है। अगर आप सही खान-पान को अपनाते हैं और इन 5 चीजों से दूरी बनाकर चलते हैं तो काफी हद तक कंट्रोल कर सकते है। यहां जानिए किन चीजों को परहेज करना आपके सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
Foods To Avoid In Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपको हर दिन अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना पड़ता है। सिर्फ दवाइयां लेना काफी नहीं होता, बल्कि आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर भी खास ध्यान देना होता है। अगर खाने में लापरवाही की जाए तो ब्लड शुगर लेवल अचानक बहुत बढ़ सकता है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी चीजें जिन्हें डायबिटीज के मरीजों को खाने से बचना चाहिए। ये चीजें धीरे-धीरे आपके शुगर को अनकंट्रोल कर सकती हैं और आपको मुश्किल में डाल सकती हैं।
तला-भुना खाना जैसे समोसे, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज और प्रोसेस्ड स्नैक्स जैसे चिप्स, नमकीन, बिस्किट आदि डायबिटिक लोगों के लिए हानिकारक होते हैं। इनमें ट्रांस फैट और ज्यादा नमक होता है। जो शरीर में सूजन बढ़ाता है और इंसुलिन के असर को कम करता है। ये चीजें वजन भी बढ़ाती हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता।
अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो मीठे से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। मिठाइयां, केक, कुकीज, कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस ये सभी चीजें शुगर से भरी होती हैं। इनसे ब्लड शुगर लेवल तेजी से ऊपर जाता है। कुछ लोग सोचते हैं कि थोड़ी सी मिठास नुकसान नहीं करेगी लेकिन डायबिटीज में थोड़ी सी लापरवाही भी खतरा बन सकती है।
आलू एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है। इसका मतलब ये है कि इसे खाने के बाद ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ता है। भले ही आलू सब्जी में रोज खाया जाता है लेकिन डायबिटीज में इसे कम से कम खाना चाहिए। खासकर उबले या तले हुए आलू तो बिल्कुल भी नहीं खाने चाहिए।
सफेद चावल, मैदा, ब्रेड, पास्ता जैसी चीजें रिफाइंड कार्ब्स होती हैं। इनमें से फाइबर निकल चुका होता है और ये बहुत जल्दी पच जाती हैं। इससे शुगर लेवल में अचानक बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को इनकी बजाय ब्राउन राइस, ओट्स, दालिया जैसी चीजें खानी चाहिए। यह धीरे-धीरे शुगर रिलीज करती हैं।
कई लोग सोचते हैं कि शहद नेचुरल है, इसलिए डायबिटीज में नुकसान नहीं करेगा। लेकिन ये गलतफहमी है। शहद में भी फ्रक्टोज और ग्लूकोज होता है, जो शुगर लेवल बढ़ाता है। चाहे नेचुरल हो या प्रोसेस्ड डायबिटीज में किसी भी मीठी चीज से दूरी बनाकर चलना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।