स्वास्थ्य

Healthy Diet: आपकी सेहत को तंदुरुस्त बनाती हैं ये 5 पत्तेदार हरी सब्जियां

Healthy Diet: हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, आयरन और मिनरल्स भी पाया जाता है, जो कई प्रकार के रोगों से शरीर को बचाता है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2021, 2:53 PM IST
greenvegetable.jpg
Green Leafy Vegetables

New Delhi: हरी पत्तेदार सब्जियां आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका रोजना सेवन आपको कई प्रकार के बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, आयरन और मिनरल्स भी पाया जाता है, जो कई प्रकार के रोगों से शरीर को बचाती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पायी जाती है। कैलोरी कम होने के कारण, ये वजन घटाने (Weight Loss) में मददगार हो सकती है। इसके अलावा इसका हाई फाइबर कंटेन्ट बहुत कम कैलोरी में लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। आइए जानते है ऐसे ही 5 पत्तेदार हरी सब्जियों में बारे में जो आपकी सेहत को तंदुरुस्त बनाती है।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी को स्वस्थ आहार का हिस्सा माना जाता है। यह एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है, जिसे आहार में शामिल करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स आपके हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा ये डाइटरी फाइबर, मैंगनीज, विटामिन बी 6 और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। कम कैलोरी वाली इस सब्जी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है जो आपके शरीर को हेल्दी बनाता है।

पालक

पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से संक्रमण का खतरा कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। पालक में पानी प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करता और बीमारियों से दूर रखता है। पालक में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

माइक्रोग्रीन्स

माइक्रोग्रीन्स विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। विटामिन और मिनरल हमारे शरीर को ठीक ढंग से काम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्‍स दूर करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हमारी इम्‍यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में बीमारी फैलने से रोकती है।

जलकुंभी

जलकुंभी एक हरे पत्तेदार पौधा है जो पानी में पाया जाता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसमें विटामिन बी 12, विटामिन ए, विटामिन बी 6, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ब्रॉक्‍ली

ब्रोकली एक हरी पत्तेदार सब्जी है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को कई तरह में बीमारियों से बचाता है। इसके सेवन से डाइजेशन को भी सही रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Sep 2021, 2:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय