स्वास्थ्य

Foods To Avoid Kidney Disease: गर्मी में अगर किडनी से जुड़ी बीमारी है तो इन 6 चीजों से बनाएं दूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Foods To Avoid Kidney Disease: गर्मी में किडनी से जुड़ी बीमारी वालों को कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। यहां जानिए वे 6 चीजें जो आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं।
3 min read
• •
Apr 22, 2025
Foods To Avoid Kidney Disease
Foods To Avoid Kidney Disease

Foods To Avoid Kidney Disease: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम अक्सर तरह-तरह की चीजें खाते-पीते हैं। लेकिन अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो यह मौसम और भी ज्यादा सतर्क रहने का इशारा देता है। तेज धूप, पसीना और पानी की कमी मिलकर किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं।

ऐसे में कुछ चीजें खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आपकी बीमारी को और बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खानपान को लेकर सतर्क रहें और कुछ खास चीजों से दूरी बनाएं ताकि गर्मी का मौसम बिना किसी परेशानी के निकल जाए। (Foods to avoid in summer for kidney patients)

1. ऑरेंज या ऑरेंज जूस

is orange bad for kidney patients

    ऑरेंज यानी संतरा भले ही विटामिन C से भरपूर होता है, लेकिन अगर आपकी किडनी (Kidney Disease) कमजोर है तो इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है। संतरे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। खराब किडनी वाले लोगों के लिए ज्यादा पोटैशियम शरीर से बाहर निकालना मुश्किल होता है। इससे हार्ट बीट अनियमित हो सकती है और थकान, कमजोरी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। संतरे का जूस भी किडनी के लिए ठीक नहीं होता क्योंकि इसमें शुगर भी ज्यादा होती है।

    2. ड्राई फ्रूट्स

      गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाना वैसे भी कम कर देना चाहिए। अगर आपको किडनी की बीमारी है तो इन्हें बिल्कुल सीमित करें या डॉक्टरी सलाह के बिना नहीं खाएं। बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में फॉस्फोरस और पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। ये दोनों मिनरल्स अगर शरीर में अधिक मात्रा में जमा हो जाएं तो किडनी पर असर डाल सकते हैं और ब्लड प्रेशर भी बिगड़ सकता है।

      3. कीवी

        कीवी को हेल्दी फ्रूट माना जाता है, लेकिन किडनी मरीजों के लिए यह खतरे की घंटी साबित हो सकता है। इसमें पोटैशियम और ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। यह दोनों चीजें किडनी की कार्यक्षमता को धीमा कर सकती हैं और स्टोन बनने की आशंका भी बढ़ सकती है। खासकर गर्मियों में जब शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है तो कीवी का सेवन किडनी को और परेशान कर सकता है।

        4. चुकंदर

          चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, लेकिन यह भी ऑक्सालेट्स से भरपूर होता है। जो लोग पहले से किडनी स्टोन या किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए चुकंदर से दूरी बनाना जरूरी है। ऑक्सालेट्स की अधिक मात्रा यूरिन में जमा होकर स्टोन का रूप ले सकती है। जिससे किडनी और भी कमजोर हो सकती है।

          5. ठंडे पेय (कोल्ड ड्रिंक्स या फ्लेवर्ड ड्रिंक्स)

            गर्मी में कई लोग खुद को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या फ्लेवर्ड ड्रिंक्स पीते हैं। लेकिन इनमें शुगर और फॉस्फेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। ये ड्रिंक्स शरीर को डिहाइड्रेट भी करते हैं और किडनी को ठीक से काम करने नहीं देते। इसके अलावा इनमें कैफीन भी मौजूद होता है जो शरीर से पानी जल्दी बाहर निकाल देता है। जिससे किडनी पर और भार बढ़ जाता है।

            6. केला

              केला एक ताकतवर फल माना जाता है, लेकिन इसमें भी पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आपकी किडनी पहले से कमजोर है तो ज्यादा केला खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बिगाड़ सकता है और शरीर में थकावट, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

              डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

              डिस्क्लेमर
              इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
              Updated on:
              22 Apr 2025 01:22 pm
              Published on:
              22 Apr 2025 01:22 pm
              Also Read
              View All
              Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

              Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

              पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

              Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

              Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें