
Watermelon Side Effects
Watermelon Side Effects: गर्मी का मौसम आते ही ठंडे और रसीले फलों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। यह स्वाद में तो मीठा होता ही है, साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है। लेकिन हर कोई इसे खा सकता है, ऐसा नहीं है। कुछ लोगों के लिए तरबूज खाना नुकसानदायक भी हो सकता है।
अगर आप भी बिना सोचे-समझे सिर्फ स्वाद या ठंडक के लिए तरबूज खा रहे हैं तो एक बार सोच लीजिए। कुछ बीमारियों से जूझ रहे लोगों को तरबूज (Watermelon) खाने से बचना चाहिए। वरना सेहत पर इसका उल्टा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को तरबूज से दूरी बनानी चाहिए।
तरबूज (Watermelon) में नेचुरल शुगर यानी नेचुरल मिठास होती है, लेकिन इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। इसका मतलब ये है कि इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए। अगर बहुत ज्यादा मन हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही सीमित मात्रा में सेवन करें।
किडनी के मरीजों को तरबूज से बचना चाहिए क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। कमजोर किडनी पोटैशियम को फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे शरीर में इसका लेवल बढ़ सकता है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, थकावट और हार्ट प्रॉब्लम्स तक हो सकती हैं। इसलिए जिनकी किडनी कमजोर है या डायलिसिस पर हैं, उन्हें तरबूज से दूरी रखनी चाहिए।
कुछ रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों को अस्थमा या एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें तरबूज खाने से परेशानी हो सकती है। तरबूज में कुछ ऐसे एलर्जन हो सकते हैं जो सांस की तकलीफ को बढ़ा सकते हैं। खासकर जिनको मौसमी एलर्जी या सांस फूलने की समस्या होती है। उन्हें तरबूज खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
तरबूज में फ्रुक्टोज नाम की नेचुरल शुगर होती है। लिवर से जुड़ी बीमारियों में फ्रुक्टोज का मेटाबॉलिज्म ठीक से नहीं हो पाता। जिससे फैटी लिवर जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आपको पहले से लिवर की कोई समस्या है तो तरबूज खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं होगा। (Side effects of watermelon)
जिन लोगों को गैस, पेट फूलना, एसिडिटी या आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं। उन्हें तरबूज खाने से बचना चाहिए। यह फल ठंडा होता है और कुछ लोगों के पेट में जाकर जलन या अपच जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। अगर आप तरबूज खाने की सोच रहे है तो इसे खाली पेट नहीं खाएं।
अगर आपकी सेहत ठीक है और आपको कोई ऊपर बताई गई समस्या नहीं है तो आप तरबूज खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। इसे सुबह या दोपहर के समय खाना बेहतर होता है। रात में या बहुत ठंडे फ्रिज से निकाल कर तरबूज खाना भी नुकसान कर सकता है। साथ ही इसे खाने के बाद पानी न पिएं, क्योंकि इससे पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
डिसक्लेमर:इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Published on:
20 Apr 2025 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
