जिन लोगों को पेट में गैस, अपच, एसिडिटी या बार-बार डायरिया की शिकायत रहती है। उन्हें भी खरबूजे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। खरबूजे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को हल्का करता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये फाइबर उल्टा असर कर सकता है। यह पेट को ठंडा करता है। जिससे कुछ लोगों को पेट में दर्द या ढीलापन महसूस हो सकता है।