6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mango Side Effects: गर्मी के मौसम में इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, वरना हो सकती है बड़ी मुसीबत

Mango Side Effects: आम को यूं तो फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये स्वाद सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए किन लोगों को आम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Apr 16, 2025

Mango Side Effects

Mango Side Effects

Mango Side Effects: गर्मियों का मौसम और आम दोनों का रिश्ता बहुत खास होता है। जैसे ही मई-जून आता है, मार्केट में तरह-तरह के मीठे और रसीले आम नजर आने लगते हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई आम खाने का इंतजार करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट फल कुछ लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है?

अगर आप भी हर दिन आम खा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। खासतौर पर ये 5 तरह के लोग अगर आम का सेवन करें तो उनकी सेहत बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को गर्मियों में आम खाने से परहेज करना चाहिए।

1. एलर्जी वालों के लिए आम हो सकता है खतरनाक

    जिन लोगों को किसी भी तरह की फूड एलर्जी होती है। उन्हें आम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आम में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं। इससे चेहरे पर रैशेज, खुजली, गले में खराश या सूजन हो सकती है। अगर आम खाने के बाद आपको बार-बार छींक आ रही है या त्वचा पर लाल चकत्ते दिख रहे हैं तो ये संकेत हो सकता है कि आपको आम से एलर्जी है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और आगे से आम नहीं खाएं।

    यह भी पढ़ें: Muskmelon Side Effects: इन 3 लोगों को नहीं खाना चाहिए खरबूजा, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

    2. डायबिटीज के मरीज न करें ज्यादा सेवन

      आम स्वाद में भले ही मीठा और लुभावना होता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एक मध्यम आकार के आम में करीब 45 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। ऐसे में जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। उनके लिए आम ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। यदि डायबिटीज पेसेंट आम खाना ही चाहते हैं तो उन्हें डॉक्टर से पूछकर बहुत सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

      3. पाचन तंत्र कमजोर है तो रहें सावधान

        अगर आपको एसिडिटी, गैस, कब्ज या पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आम खाना आपके लिए सही नहीं है। खासतौर पर ज्यादा पके हुए आम या फ्रिज में रखे आम खाने से पेट में जलन, भारीपन या बदहजमी हो सकती है। गर्मियों में आम की तासीर गर्म होती है। जिससे पाचन पर असर पड़ता है। ऐसे लोगों को आम खाने से पहले एक-दो दिन देखना चाहिए कि शरीर कैसे रिएक्ट कर रहा है।

        यह भी पढ़ें:Drumstick Side Effects: इन 4 लोगों को नहीं करना चाहिए सहजन का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

        4. हीट स्ट्रोक से बचना है तो आम से दूरी बनाएं

          गर्मी में धूप में निकलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है और आम इस खतरे को और बढ़ा सकता है। आम शरीर में गर्मी पैदा करता है। खासतौर पर जब इसे जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो यह सिर दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं ला सकता है। यदि आपको गर्मी जल्दी लगती है या बाहर का काम ज्यादा है तो कच्चे आम से बने पना पीना बेहतर रहेगा। ये शरीर को ठंडक देता है।

          5. वजन कम कर रहे हैं तो भूल जाइए आम

            जो लोग वेट लॉस पर काम कर रहे हैं, उन्हें आम खाने से परहेज करना चाहिए। आम में कैलोरी और शुगर दोनों बहुत ज्यादा होती है। 1 आम में लगभग 150 कैलोरी होती है और अगर दिन में 2-3 आम खा लिए तो वेट लॉस की कोशिशें बेकार हो सकती हैं। इसलिए वजन कम करने वालों को आम खाने से पहले अपनी डाइट का हिसाब-किताब जरूर देखना चाहिए।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।