स्वास्थ्य

Drinks For Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में करें इन 4 ड्रिंक्स को शामिल

Drinks For Cholesterol: आज के समय में ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल बीमारी के शिकार हो रहे हैं। खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से शरीर में कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन करके आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2022, 2:06 PM IST
Drinks For Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में करें इन 4 ड्रिंक्स को शामिल
Add these drinks in your daily diet to controlling cholesterol level

Drinks For Cholesterol: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे है। कोलेस्ट्रॉल फैट की तरह एक चीज है, जो शरीर के ब्लड और सेल्स में मौजूद रहती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से कई बीमारियां अपने आप हो जाती हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से दिल की बीमारियां, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी सेहत और डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल करें। ये नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के लिए बारे में

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने वाले ड्रिंक्स

1. टमाटर का जूस
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए टमाटर का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। टमाटर लाइकोपीन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर में लिपिड के लेवल को बढ़ाता है। जिससे खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े:रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे, पाचन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

2. लौकी का जूस
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए लौकी का जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौकी के जूस से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर हो सकती है। साथ ही इसका सेवन करने से स्ट्रोक का भी खतरा कम हो जाता है।

3. ग्रीन टी
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। साथ ही इसमें कैटेचिन और एपिगैलोकैटेचिन होता है, जो एलडीएल और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है।

4. कोकोआ ड्रिंक्स
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए कोकोआ ड्रिंक्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कोकोआ में फ्लेवेनॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
31 Jul 2022, 2:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत