स्वास्थ्य

AIIMS Delhi Fetal Surgery: AIIMS दिल्ली में देश की पहली ओपन फीटल सर्जरी, मेयो क्लिनिक से जानें Spina Bifida के बारे में

AIIMS Delhi Fetal Surgery: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डॉक्टरों ने 12 नवंबर 2026 को गर्भ में पल रहे 25 हफ्ते के शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन फीटल सर्जरी की है। संस्थान के अनुसार यह देश में अपनी तरह की पहली सर्जरी है। मेयो क्लिनिक और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें स्पाइना बिफिडा और इसके प्रकार के बारे में।
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 11:57 AM IST
Doctors in an operation theatre during a surgery
एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 हफ्ते के शिशु की रीढ़ की सर्जरी की- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

AIIMS Delhi Fetal Surgery: पिछले कुछ दिनों में आपने ये खबर लगभग हर जगह देखी होगी कि दिल्ली के AIIMS में डॉक्टरों ने मां के गर्भ में पल रहे शिशु की रीढ़ का ऑपरेशन किया। पढ़कर गर्व भी हुआ और राहत भी। पर जो मां बन चुकी हैं, बनने वाली हैं या बनने की सोच रही हैं, उनके मन में एक सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर ये कैसे संभव है। दरअसल 12 नवंबर को 25 हफ्ते के गर्भस्थ शिशु की रीढ़ में मौजूद एक गंभीर जन्मजात दोष को गर्भ के भीतर ही ठीक किया गया। यह मायलोमेनिंगोसील कहलाता है, जो स्पाइना बिफिडा का सबसे गंभीर रूप है। छह घंटे चली इस प्रक्रिया में 30 से ज्यादा डॉक्टर और नर्स शामिल थे, और उससे पहले पांच हफ्ते से ज्यादा की तैयारी चली। माता-पिता को पूरी बात समझाई गई और मां व शिशु की निगरानी आगे भी जारी है। यहां एक बात खास ध्यान देने की है। AIIMS के डॉक्टरों ने कहा कि यह सर्जरी चुनिंदा मामलों के लिए है और बीमारी की रोकथाम का विकल्प नहीं है। यानी असली लड़ाई सर्जरी से पहले शुरू होती है।

स्पाइना बिफिडा क्या है?

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, गर्भ के शुरुआती दिनों में शिशु के शरीर में एक नली बनती है, जिसे न्यूरल ट्यूब कहते हैं। आगे चलकर इसी से दिमाग, रीढ़ की हड्डी और उसके आसपास की संरचनाएं बनती हैं। यह नली गर्भधारण के लगभग 28 दिन के भीतर बंद हो जाती है। जब इसका कोई हिस्सा पूरी तरह बंद नहीं होता, तो रीढ़ में एक खुली जगह रह जाती है। इसे ही स्पाइना बिफिडा कहते हैं। सोचिए, यह सब उस समय होता है जब ज्यादातर महिलाओं को पता भी नहीं होता कि वे गर्भवती हैं। इसीलिए यह बीमारी इतनी खास है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, तीन मुख्य प्रकार हैं;

  • स्पाइना बिफिडा ऑकल्टा।
  • मेनिंगोसील।
  • मायलोमेनिंगोसील।

मेनिंगोसील बीमारी की रोकथाम

ये बात हर महिला को जाननी चाहिए। स्पाइना बिफिडा का सटीक कारण आज भी पूरी तरह पता नहीं है। माना जाता है कि जीन और पर्यावरण से जुड़े कई कारक मिलकर इसे प्रभावित करते हैं। लेकिन एक कारक पर बहुत ठोस जानकारी है; फोलिक एसिड, यानी विटामिन B9 की कमी। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्भधारण की योजना बनते ही, कम से कम एक महीना पहले से, फोलिक एसिड लेना शुरू करें और गर्भावस्था के पहले तीन महीने तक जारी रखें। क्योंकि न्यूरल ट्यूब शुरुआती हफ्तों में ही बंद हो जाती है, गर्भ की पुष्टि होने तक रुकने से बहुत देर हो सकती है। लेकिन इस दौरान याद रखें की डॉक्टर की सलाह से ही लें तो ही बेहतर होगा।

इन महिलाओं को डॉक्टर से पहले ही बात करनी चाहिए

  • जिनका पहला बच्चा इस बीमारी से पीड़ित रहा हो या परिवार में किसी को यह रहा हो।
  • जो मिर्गी या दौरे की दवाएं ले रही हों।
  • जिन्हें डायबिटीज है।
  • जिनका वजन काफी ज्यादा है।
  • जिन्हें गर्भ के शुरुआती हफ्तों में तेज बुखार हुआ हो।

इनके अलावा कुछ बातों पर रोज ध्यान देना जरूरी है। प्रभावित हिस्सों में संवेदना कम हो सकती है, इसलिए चोट, छाले और घाव समय पर देखते रहें, क्योंकि बच्चा खुद महसूस नहीं कर पाता। कई बच्चों में लेटेक्स से एलर्जी का जोखिम ज्यादा होता है, इसलिए अस्पताल या दंत चिकित्सक को पहले से बता दें। बड़े होते बच्चे का भावनात्मक पक्ष भी मायने रखता है। किसी काउंसलर से बातचीत और सपोर्ट ग्रुप से जुड़ना बहुत सहारा देता है।

डॉ. दीपक गुप्ता (प्रोफेसर, न्यूरोसर्जरी विभाग, AIIMS)

"एम्स नई दिल्ली ने देश में पहली बार गर्भस्थ शिशु की सर्जरी की है। जब बच्चा मां के गर्भ में 25 हफ्ते का था, तब हमने उसका सफल ऑपरेशन किया। बच्चे की रीढ़ की हड्डी में एक दोष था, जिसे हम ओपन स्पाइना बिफिडा कहते हैं। हमने उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। फिलहाल बच्चा मां के गर्भ में है, जीवित है और ठीक है। वह अपने पैर भी हिला रहा है, उसकी दिल की धड़कन सामान्य है और अभी सब कुछ हमारी योजना के अनुसार चल रहा है।"

डॉ. निखिल टंडन (निदेशक, AIIMS)

"यह हमारे लिए खुशी और बेहद गर्व की बात है कि इस संस्थान में इतनी जटिल सर्जरी की जा सकी। यह कई बेहद कुशल लोगों का प्रमाण है, जो व्यक्तिगत रूप से भी कुशल हैं और एक टीम के रूप में भी, जो साथ आए, बैठे, योजना बनाई, तालमेल बिठाया और उसे अमल में लाया। हम बेहद आभारी हैं कि इस अस्पताल में, जो सरकारी धन से चलने वाला अस्पताल है, यह पूरा काम एक सरकारी योजना के सहयोग से, मरीज पर बिना किसी खर्च के किया गया"

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Nov 2026, 11:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Empty Nose Syndrome: नाक खुली होने के बावजूद ऐसा लगता है सांस नहीं आ रहा, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए ऐसा किस कारण से होता है

Scalp Burning No Visible Signs: सिर की त्वचा में जलन, चुभन या दर्द, लेकिन बाहर कोई निशान नहीं, JAMA से जानें इससे बचाव के उपाय

Haglund’s deformity: जूते पहनने पर एड़ी के पीछे उभार और दर्द होता है, APMA और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें इससे कारण और लक्षण

Plica Syndrome: घुटना मोड़ते समय अंदर कुछ फंसने जैसा लगता है क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कहीं प्लाइका सिंड्रोम तो नहीं

Why Elderly Feel Cold: ज्यादा उम्र होने पर अधिक ठंड क्यों लगती है? नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजिंग से जानिए कारण और बचाव के तरीके