स्वास्थ्य

Akshay Kumar Health: तीन बार इस भयंकर बीमारी से लड़कर जीते अक्षय कुमार, फिर ऐसे हुए फिट

Akshay Kumar Health: फिटनेस और जज्बे की मिसाल बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं। उन्होंने न केवल एक बार, बल्कि तीन बार एक भयंकर बीमारी से लड़कर अपनी जिंदगी जीती है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2025, 3:11 PM IST
Akshay Kumar wellness journey, early dinner, Akshay Kumar fitness tips,
Akshay Kumar battle with disease|फोटो सोर्स – akshaykumar

Akshay Kumar Diet Plan: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अब तक तीन बार COVID-19 से जंग लड़ी है?अप्रैल 2021,मई 2022 और जुलाई 2024 ।इन तीनों बार उन्होंने बीमारी को मात दी और हर बार पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर वापसी की। सवाल ये उठता है कि आखिर 58 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार इतना फिट और एनर्जेटिक कैसे हैं?

सुबह का सूरज कभी मिस नहीं किया


अक्षय खुद कहते हैं की उन्होंने 58 साल के है , लेकिन आज तक अपनी जिंदगी में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ जब मैंने सूरज उगते हुए ना देखा हो।” सरहज के दरसाहन करने के बाद ही अक्षय की हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत होती है । उनका मानना है कि सूरज के साथ उठने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मन शांत रहता है।

जल्दी खाना, जल्दी सोना- अक्षय का फिटनेस फॉर्मूला


अक्षय रात 6:30 बजे तक अपना डिनर कर लेते हैं और फिर रात 9 बजे तक सो जाते हैं। उनके लिए नींद और डाइजेशन, दोनों ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।वह शाम 6:30 बजे तक डिनर खत्म कर लेते। वो कहते हैं कि जब हमारी आंखें, पैर और हाथ रात को आराम कर रहे होते हैं, तो पेट को भी आराम मिलना चाहिए। लेकिन अगर हम देर से खाना खाते हैं, तो पेट को ठीक से आराम नहीं मिल पाता।

देसी स्टाइल इंटरमिटेंट फास्टिंग


हाल ही में एक इवेंट में अक्षय ने बताया कि वो हर सोमवार को पूरे 24 घंटे का व्रत रखते हैं। रविवार रात डिनर के बाद सीधे मंगलवार की सुबह कुछ खाते हैंइसे आप ‘देसी इंटरमिटेंट फास्टिंग’ कह सकते हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि इस तरह का व्रत मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है, शरीर की सर्कैडियन रिदम को बैलेंस करता है, नींद बेहतर बनाता है और शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करता है।

अक्षय का देसी वर्कआउट


जहां बाकी एक्टर्स जिम में घंटों वेट लिफ्ट करते हैं, वहीं अक्षय कुमार का फिटनेस स्टाइल एकदम अलग है जैसे मार्शल आर्ट्स योगा,स्विमिंग,खेल-कूद वहीं उनका मानना है कि फिट रहने के लिए मशीनों की नहीं, मूवमेंट की जरूरत होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Oct 2025, 3:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cracker Burn First Aid: दिवाली पर पटाखों से जलने या आंख में चोट लगने पर क्या करें? बर्न एसोसिएशन ऑफ अमेरिका से जानें फर्स्ट एड और सेफ्टी टिप्स

सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत