स्वास्थ्य

बॉडी को डिटॉक्स करने से लेकर अस्थमा तक की समस्या को दूर करने में करते हैं मदद, जानिए बड़ी इलायची के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

Black Cardamom Benefits: बड़ी इलायची का सेवन आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये इंडियन मसाला कई सारे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जिसका रोजाना सेवन सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है।  
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 12:59 PM IST
 बॉडी को डिटॉक्स करने से लेकर अस्थमा तक की समस्या को दूर करने में करते हैं मदद, जानिए बड़ी इलायची के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में
amazing health benefits of black cardamom

Black Cardamom Benefits: भारतीय खाने में अक्सर बड़ी इलायची का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, ये खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ बना के रखने में भी मदद करता है। बड़ी इलायची एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री, एंटी माइक्रोबियल के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वहीं इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है साथ ही साथ कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है। इसलिए बड़ी इलायची का रोजाना सेवन आप कर सकते हैं ।
जानिए इस इलायची के रोजाना सेवन से होने वाले इन बेहतरीन फायदों के बारे में जो सेहत को स्वस्थ बना के रखने में कर सकते हैं मदद।

1.अस्थमा की समस्या को दूर करने में करती है मदद
आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि अस्थमा जैसी गंभीर समस्यायों का होना बहुत ही ज्यादा कॉमन है, ये बीमारी फेफड़े की होती है और अस्थमा होने पर व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को कम करने कि सोंच हे हैं तो बड़ी इलायची को डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये सांस से जुड़ी समस्यायों को दूर करने में असरदार होता है।

2.हार्ट के लिए होती है फायदेमन्द
काली इलायची का यदि रोजाना सेवन करते हैं तो ये दिल की लय को नियंत्रित करने में मदद करती है। बड़ी इलायची के रोजाना सेवन हार्ट स्वस्थ रहता है साथ ही साथ हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर रहती हैं। इसके रोजाना सेवन से स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

3.बॉडी को करती है डिटॉक्स
शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो बड़ी इलायची का रोजाना सेवन कर सकते हैं, इसके रोजाना सेवन से शरीर के विषैले पर्दार्थ धीरे-धीरे शरीर से बाहर निकल जाते हैं। आप इसको खाने में मसाले के तौर पर या इसका काढ़ा बना के भी सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अनहेल्दी चीजें खाने की आदत को चाहते हैं बदलना, तो ये 5 शानदार तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

4.सिरदर्द की समस्या को करती है दूर
सिर में होने वाले दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो बड़ी इलायची का सेवन बेहद काम आ सकता है, बड़ी इलायची का सेवन आप शहद के साथ कर सकते हैं। न केवल ये सिर में होने वाले दर्द से राहत दिलाती है बल्कि शरीर से थकावट की समस्या को भी दूर कर देती है।

5.त्वचा से जुड़ी समस्यायों को करती है दूर
यदि आप कील-मुहासें, पिम्पल्स आदि समस्यायों से परेशान रहते हैं तो बड़ी इलायची बेहद काम आ सकती है। इसके सेवन से पिम्पल्स की समस्या से निजात पाया जा सकता है। वहीं ये स्किन को भी चमकदार बनाती है।

यह भी पढ़ें: लो ब्लड प्रेशर को करना चाहते हैं नार्मल तो डाइट में इन 4 चीज़ों को बना सकते हैं हिस्सा

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Apr 2022, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत