स्वास्थ्य

Benefits of Coconut Water: रोजना नारियल पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे, पेट से लेकर किडनी स्टोन की समस्या होती है दूर

Benefits of Coconut Water: नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखकर आपको एनर्जी से भर देता है। इसमें मौजूद माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। नारियल पानी पीने से किडनी में स्टोन की शिकायत भी दूर होती है।

2 min read
Amazing health benefits of Coconut Water, Nariyal Pani pine ke fayde

Benefits of Coconut Water: नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।हर रोज नारियल का पानी पीने से शरीर में डी हाइड्रेशन की कमी दूर होती है। इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। इसके अलावा बॉडी इम्युनिटी को मजबूत करने में और बीमारियों से हमें सुरक्षित रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदे के बारे में।

नारियल पानी पीने के फायदे


1. किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी की सेहत के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना अच्छा रहता है। ये यूरीनरी ट्रैक को साफ रखने में मददगार होता है और साथ ही किडनी में स्टोन को नहीं पनपने देता है।

2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता

शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर अधिक होने पर आप अधिक कैलोरी बर्न सकते हैं। कई तत्व ऐसे होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म के लेवल को प्रभावित करती हैं, लेकिन नारियल पानी इसे बढ़ाने में मदद करता है। नारियल पानी में मौजूद मैगनीज कार्बोहाइड्रेट्स और फैट को एनर्जी में बदलता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है।

3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता

नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

4. पेट की समस्या को करता

पेट दर्द, एसिडिटी, अल्सर, कोलाइटिस, आंतों में सूजन की स्थिति में खाली पेट थोड़ा-थोड़ा नारियल पानी पीने से बहुत जल्दी ही आराम मिलता है। ऊर्जा का अच्छा स्रोत होने के कारण कमजोरी, थकान, चक्कर आने जैसी समस्याओं में इसके सेवन से तत्काल लाभ प्राप्त होता है।

5. शरीर हाइड्रेटेड रखता

गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को पसीना अधिक निकलने और धूप में घूमने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नारियल पानी एक अच्छा हाइड्रेटर है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट कम्पोजिशन भी काफी होता है जो शरीर को डायरिया, उल्टी या अत्यधिक पसीना निकलने के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के दौरान रिहाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी काफी होता है, जो शरीर की ऊर्जा के स्तर को कम नहीं होने देता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
14 Apr 2022 05:05 pm
Published on:
14 Apr 2022 05:04 pm
Also Read
View All
AC Side Effects: एसी के कारण होने वाली सूखी खांसी से कैसे बचें, पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताया कितने पर सेट करें तापमान

Cracked Heels Causes: डायबिटीज और थायराइड के कारण भी फट सकती हैं एड़ियां, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

Heart Attack Causes: बिना लक्षण वाले हार्ट अटैक की वजह हो सकता है सॉफ्ट प्लाक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए कौन से एडवांस टेस्ट जरूरी

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

Kidney Stone Symptoms in Hindi: गर्मी में पथरी बनने की वजह हो सकता है साइलेंट डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने बताया रोजाना कितने लीटर पानी है जरूरी